कॉलेज प्रबंध समिति के निर्विरोध चुनाव को 22 सदस्य कमेटी का गठन
आर्य विद्यालय इंटर कॉलेज तेड़ा की प्रबंध समिति के निर्विरोध व आपसी सहमति से चुनाव संपन्न कराने को रविवार को दोबारा से साधारण सभा के आजीवन सदस्यों की एक बैठक कॉलेज परिसर में आयोजित की गई।

बड़ौत। आर्य विद्यालय इंटर कॉलेज तेड़ा की प्रबंध समिति के निर्विरोध व आपसी सहमति से चुनाव संपन्न कराने को रविवार को दोबारा से साधारण सभा के आजीवन सदस्यों की एक बैठक कॉलेज परिसर में आयोजित की गई। बैठक में कालातीत हो चुकी प्रबंध समिति का
आपसी सहमति से नई प्रबंध समिति का चुनाव कराने पर जोर दिया गया इसके लिए एक 22 सदस्य कमेटी का गठन किया गया जो निर्विरोध चुनाव की संभावना को तलाश कर अपना निर्णय देगी।
रविवार को प्रबंध समिति के साधारण सभा के सदस्यों की बैठक में सर्वसम्मति से प्रबंध समिति को आपसी सहमति से अस्तित्व में लाने पर वक्ताओं ने विचार रखें। तितरौदा निवासी डॉक्टर अमर सिंह की अध्यक्षता व फजलपुर सुंदरनगर निवासी मास्टर जय भगवान सिंह के संचालन में हुई बैठक में वक्ताओं ने एक स्वर से आपसी सहमति के साथ कमेटी के गठन की बात रखी। वक्ताओं ने कहा कि क्षेत्र के कई इंटर कॉलेज में प्रबंध समिति का चुनाव जब निर्विरोध संपन्न हो सकता है तो आर्य विद्यालय इंटर कॉलेज में भी ऐसा ही उदाहरण पेश किया जाना चाहिए। इसके लिए एक 22 सदस्य कमेटी का गठन किया गया जिसमें सतगामा क्षेत्र के लोगों को शामिल किया गया। निर्वाचन कमेटी में तेडा गांव से देवेंद्र सिंह, गोपीचंद, मास्टर गिरवर सिंह, रणसिंह, फजलपुर गांव से ओमपाल सिंह, रामकिशन सिंह, राजवीर सिंह, राम भजन सिंह, तितरौदा गांव से मनोज प्रधान, रणवीर सिंह, आसाराम, सूरजभान, ग्वालीखेड़ा गांव से कृष्णपाल सिंह, सेवक राम, नंगला गांव से पूर्व प्रधान मुकेश कुमार डॉ राजपाल सिंह, पोइस गांव से रमेश कुमार, धर्मपाल सिंह, शोभापुर गांव से रामनिवास, भागमल सिंह व फतेहपुर गांव से मास्टर खुशीराम और रोहतास को शामिल किया गया। यह कमेटी 18 अगस्त को एक बैठक कर आगामी निर्विरोध कमेटी के गठन की संभावनाओं को तलाश करेगी। बैठक में
मास्टर हरख्याल सिंह, मास्टर राजवीर सिंह, पूर्व प्रधान विजयपाल सिंह, विश्व बंधु शास्त्री, करण सिंह लंबरदार, तितरौदा ग्राम प्रधान मनोज कुमार, महाराज सिंह, मास्टर गिरवर सिंह, रणबीर सिंह शोभापुर, सुरेंद्र सिंह आदि ने अपने विचार रखे। बैठक में सतगामा क्षेत्र के काफी सदस्यों ने भाग लिया।


