कॉलिज की स्थापना के बाद पहली बार यज्ञ में आहुति देकर झूमे बच्चे
बिनौली की सर्व हितकारी इंटर कॉलेज में बुधवार को हवन कर नए शैक्षिक सत्र का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर स्कूल के शिक्षकों व विद्यार्थियों ने नए सत्र में अच्छे स्वास्थ और बुलंदियों को छूने की कामना की।

बिनौली। बिनौली की सर्व हितकारी इंटर कॉलेज में बुधवार को हवन कर नए शैक्षिक सत्र का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर स्कूल के शिक्षकों व विद्यार्थियों ने नए सत्र में अच्छे स्वास्थ और बुलंदियों को छूने की कामना की।
कॉलेज की स्थापना के बाद पहली बार प्रबन्धक कृष्णपाल धामा के निर्देशन मे पंडित सर्वेश चतुर्वेदी ने यज्ञ हवन किया गया। जिसमें शिक्षक, शिक्षिकाओं, छात्र एवं छात्राओं ने हवन में आहुति दी। प्रबंधक प्रतिनिधि अमित धामा ने विद्यार्थियों को नयी उर्जा एवं उत्साह के साथ नए सत्र में पूरी मेहनत और ईमानदारी से पढ़ाई करने के लिए प्रेरित किया, और कहा कि विद्यार्थी आने वाले कल का भविष्य है और शिक्षक भावी पीढ़ी का निर्माता है। प्रधानाचार्य प्रेम चंद यादव ने कहा कि माता-पिता के बाद शिक्षक ही होता है जो निस्वार्थ भाव से विद्यार्थियों का मार्गदर्शन करता है। यज्ञ में शिक्षक शलैक चंद, पूरन सिंह, नीरज कौशिक, राहुल कुमार, प्रीति रत्न, सविता सिंह, अंशु शर्मा, पूजा सिंह, प्रमोद कुमार, पवन सिंह, महिपाल सिंह सहित समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।
फोटो परिचय।
सर्व हितकारी इंटर कॉलेज में नए शैक्षिक सत्र के शुभारंभ पर हवन करते शिक्षक व विद्यार्थी।


