राज्य

कैबिनेट मंत्री,जल शक्तितथा बाढ़ नियंत्रण, उ प्र सरकार श्री स्वतंत्र देव सिंह ने किया संरक्षण क्षमता महोत्सव –‘सक्षम- 2022’ का किया शुभारम्भ

लखनऊ । कैबिनेट मंत्री (जल शक्ति तथा बाढ़ नियंत्रण), उत्तर प्रदेश सरकार,श्रीस्वतंत्र देव सिंह ने आज इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान से जन-केन्द्रित ईंधन संरक्षण मेगा अभियान ‘सक्षम-2022’ का शुभारम्भ किया।उन्होनें विभिन्न तेल कम्पनियों द्वारा किए जाने वाले इस अभियान को जन-जन से जोड़ने के उद्देश्यको सराहा। उन्होनें जनता से अपील करते हुए कहा कि ऊर्जा संरक्षण के क्षेत्र में भारत को समृद्ध बनाने के लिए तेल कम्पनियों द्वारा चलाए जा रहे मेगा अभियान का हिस्सा बनें। साथ ही उन्होनें इस अभियान की इस वर्ष की थीम–‘हरित और स्वच्छ ऊर्जा अपनाएं, आजादी का अमृत महोत्सव मनाए”’ के विषय में चर्चा करते हुए हरित ऊर्जा को आज की आवश्यकता बताते हुए सभी से इसपर ध्यान केन्द्रित करने और ऊर्जा के हरित विकल्पों को अपनाने को कहा। अपने वक्तव्य में उन्होनें सभी से माननीय प्रधानमंत्री एवं माननीय मुख्यमंत्री, उत्तर प्रदेश की उस पहल से प्रेरणा लेने की बात कही जिसमें कार्बन उत्सर्जन को कम करने पर बल दिया गया है।
इस अवसर पर राज्य स्तरीय समन्वयक, तेल उद्योग और कार्यकारी निदेशक एवं राज्य प्रमुख, इंडियनऑयल, उत्तर प्रदेश राज्य कार्यालय-1,श्री संजीव कक्कड़ ने बताया कि “सक्षम” अभियान 11अप्रैल से 30 अप्रैल; अर्थात पूरे 20 दिन तक अनवरत पूरे प्रदेश में सभी तेल कम्पनियों के द्वारा चलाया जाएगा जिसमें 6000 से अधिक गतिविधियाँ आयोजित की जाएँगी। इसके अन्तर्गत विभिन्न इंटरैक्टिव कार्यक्रमों और गतिविधियों जैसे- एलपीजी पंचायत, साइकिल दिवस, साइक्लोथॉन, वाणिज्यिक वाहन चालकों के लिए कार्यशालाएँ, ईंधन बचत के सरल उपाय अपनाने हेतु गृहणियों / रसोइयों हेतु सेमिनार, रेडियो, टीवी, इत्यादि माध्यमों से राष्ट्र-व्यापी अभियान आयोजित किए जाएँगे। साथ ही प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के लाभ,वैकल्पिक ऊर्जा के उपयोग,बायो-फ्यूल पॉलिसी के लाभ, भोजन के लिए पहले से प्रयोग किए जा चुके तेल से बायो-डीजल निर्मित करने और टू-जी (2G) एथनॉल आदि की उपयोगिता के विषय में जन-जन तक सन्देश पहुँचाया जाएगा।
इस उद्घाटन समारोह के दौरान उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम के प्रबन्ध निदेशक, श्री राजेंद्र प्रताप सिंह, आईएएस, ने अपने वक्तव्य में ईंधन के कुशल प्रबन्धन के लिए अच्छी ड्राइविंग और वाहनों के उचित रखरखाव को रेखांकित किया। इस शुभ अवसर पर उनके नेतृत्त्व में संचालित प्रदेश के उन 6 डिपो इंचार्ज को भी सम्मानित किया गया जिन्होनें वाहन संचालन की उचित विधि का उपयोग कर अपने-अपने डिपो में ईंधन संरक्षण के क्षेत्र में कीर्तिमान स्थापित कर वाहनों की माइलेज में सबसे अधिक बढ़ोत्तरी दर्ज की ।
इस अवसर पर हिन्दुस्तान पेट्रोलियम, लखनऊ के श्री पी पी गांगुली,भारत पेट्रोलियम, लखनऊ के श्री ज़ाहिद अली, गेल-लखनऊ के श्री आर.के. दास उपस्थित थे। इस दौरान पेट्रोलियम कम्पनियों / इसके व्यापार से जुड़े डीलर्स / डिस्ट्रीब्यूटर्स और शैक्षणिक क्षेत्रों से शिक्षकों – शिक्षिकाओं और विद्यार्थियों सहित लगभग 400 प्रतिभागी इस शुभारम्भ के साक्षी बने।
संरक्षण क्षमता महोत्सव – सक्षम – के मूल में देश की जनता को हरित और वैकल्पिक ऊर्जा को अपनाते हुए पर्यावरण संरक्षण से जोड़ना है। इसके साथ ही परम्परागत ऊर्जा के साधनों के कम से कम प्रयोग से भी उत्तम परिणाम प्राप्त करने पर बल देने हेतु जन-जागरण भी इस अभियान का हिस्सा है, जिससे जनता सजगता के साथ इनका प्रयोग करे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button