Bihar

केंद्रीय मंत्री ललन सिंह के खिलाफ FIR, मोकामा में विवादित बयान देने पर चुनाव आयोग का एक्शन

बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण के लिए वोटिंग की उलटी गिनती शुरू हो चुकी है। पहले चरण के लिए आज, 4 नवंबर को प्रचार का शोर थम जाएंगा। इस बीच केंद्रीय मंत्री और JDU नेता ललन सिंह मुश्किलों में घिर गए हैं। चुनाव आयोग ने ललन सिंह पर बड़ी कार्रवाई की है। जेडीयू नेता के खिलाफ FIR दर्ज की गई है।

आचार संहिता उल्लंघन के आरोप में चुनाव आयोग के निर्देश पर पटना जिला प्रशासन ने केंद्रीय मंत्री ललन सिंह के खिलाफ केस दर्ज की है। मोकामा में चुनाव प्रचार के दौरान ललन सिंह का एक विवादित बयान वाला वीडियो वायरल होने पर यह कार्रवाई हुई है। Video की जांच के बाद यह कार्रवाई की गई।

ललन सिंह के खिलाफ FIR

बता दें कि केंद्रीय मंत्री ललन सिंह मोकामा में बाहुबली अनंत सिंह की गिरफ्तारी के बाद प्रचार का जिम्मा थामा है। अनंत सिंह के लिए वोट की अपील करते हुए उन्होंने जनता से कुछ ऐसा कह दिया कि वीडियो वायरल हो गया। RJD ने इस वीडियो को अपने X हैंडल पर शेयर करते हुए सवाल उठाया था। वीडियो में ललन सिंह कुछ विशेष लोगों को वोटिंग के दिन घर से निकलने नहीं देने की बात कर रहे हैं।

विवादित बयान पर चुनाव आयोग का एक्शन

RJD इस वीडियो को शेयर कर ललन सिंह पर एक्शन लेने की मांग कर रहा था। वीडियो निगरानी टीम (Video Surveillance Team) द्वारा इस चुनाव आयोग को भेजा गया था। जांच के बाद पाया गया कि यह आचार संहिता के नियमों का उल्लंघन हुआ है। इसके बाद चुनाव आयोग की ओर से नोटिस भेजकर केंद्रीय मंत्री से जवाब मांग गया।

पटना जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने पुष्टि करते हुए कहा कि वीडियो निगरानी टीम के फुटेज की जांच के बाद यह स्पष्ट हो गया कि ललन सिंह उर्फ राजीव रंजन सिंह के खिलाफ कार्रवाई योग्य साक्ष्य मौजूद हैं। अब ललन सिंह के खिलाफ FIR दर्ज कर ली गई है और आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button