uttar pradesh
Trending

कुशीनगर : परीक्षा केन्द्र निर्धारण के लिये माध्यमिक विद्यालयों की जियो टैगिंग शुरू

उत्तर प्रदेश के कुशीनगर में माध्यमिक शिक्षा परिषद की तरफ से बोर्ड परीक्षा की तैयारी तेज करते हुए परीक्षा केंद्र के निर्धारण के लिए माध्यमिक विद्यालयों की जियो टैगिंग शुरु कर दी गयी है।

कुशीनगर। उत्तर प्रदेश के कुशीनगर में माध्यमिक शिक्षा परिषद की तरफ से बोर्ड परीक्षा की तैयारी तेज करते हुए परीक्षा केंद्र के निर्धारण के लिए माध्यमिक विद्यालयों की जियो टैगिंग शुरु कर दी गयी है।
जियो टैगिंग के माध्यम से दो विद्यालयों के बीच की दूरी का आकलन करके ही परीक्षा केन्द्र का आवंटन होगा। शिक्षा विभाग के सूत्रों ने रविवार को बताया कि जियो टैगिंग का कार्य शुरू कर दिया गया है। इसके लिए राजकीय विद्यालयों के शिक्षकों को जिम्मेदारी दी गई है।
कुशीनगर जिले में 19 राजकीय, 55 वित्तपोषित और 257 माध्यमिक विद्यालय हैं। इसमें नामांकित हाईस्कूल और इंटर के करीब एक लाख परीक्षार्थी वर्ष 2023 की बोर्ड परीक्षा में शामिल होंगे। परीक्षा को सकुशल संपन्न कराने के लिए विभाग की तरफ से तैयारी शुरू कर दी गई है। इन्हीं केंद्रों की जिओ टैगिंग कराई जाएगी।
जिओ टैगिंग होने से एक विद्यालय से दूसरे विद्यालय की दूरी का सही आकलन हो सकेगा। जांच टीम आसानी से विद्यालय तक पहुंच सकेगी। इसकी जिम्मेदारी राजकीय इंटर कॉलेज और राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों के वरिष्ठ शिक्षकों को दी गई है। यह टीम माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के बने एप पर जियो टैगिंग करेगी।
इस संबंध में डीआईओएस रविंद्र सिंह ने बताया कि बोर्ड के निर्देश पर जिले के सभी माध्यमिक विद्यालयों की जियो टैगिंग कराई जा रही है। इसके लिए राजकीय इंटर कॉलेज और राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों को शिक्षकों की टीम गठित की गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button