uttar pradesh

कुल्हाड़ी से गर्दन पर वार, लहूलुहान होकर जमीन पर गिरा, तड़पकर तोड़ा दम

यूपी के भदोही जिले में एक युवक के गर्दन पर कुल्हाड़ी से हमला कर उसकी हत्या कर दी गई. पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है. साथ ही शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. घटना देर रात की है.

दरअसल, मामला जिले के कोइरौना थाना क्षेत्र के इनारगांव का है जहां दुकानदार गुलाम अली अपनी दुकान पर तेल निकलने वाली स्पेलर मशीन चला रह थे. इसी दौरान वहां राजकुमार विश्वकर्मा कुल्हाड़ी लेकर पहुंचा और गुलाम अली की गर्दन पर प्रहार कर दिया. इससे गुलाम लहूलुहान होकर जमीन पर गिरकर तड़पने लगा. इस वारदात से इलाके में हड़कंप मच गया.

आनन-फानन में गुलाम अली को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया जा रहा था तभी रास्ते में उसकी मौत हो गई. पुलिस ने बताया कि आरोपी राजकुमार विश्वकर्मा को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है.

उधर, गांव वालों ने बताया कि आरोपी की मानसिक हालत ठीक नहीं है. इलाके में पुलिस बल तैनात किया गया है. स्थानीय पुलिस द्वारा मामले की पुलिस जांच कर रही है.

एसपी भदोही अभिमन्यु मांगलिक के मुताबिक, कोइरौना थाना अंतर्गत सूचना मिली थी कि गुलाम अली के गर्दन पर किसी ने कुल्हाड़ी से प्रहार कर दिया है.  इलाज के लिए ले जाते समय रास्ते में उसकी मौत हो गई. पता चला है कि राजकुमार विश्वकर्मा ने उसकी गर्दन पर वार किया था. जब घटना हुई मृतक अपनी दुकान पर तेल निकालने की स्पेलर मशीन चला रहा था.

आरोपी राजकुमार के बारे में जानकारी मिली है कि उसकी मानसिक हालत ठीक नहीं है. पूर्व में भी इसके द्वारा गांव में लड़ाई झगड़ा किया जा चुका है. फिलहाल, उसे हिरासत में लेकर सघन पूछताछ की जा रही है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button