राज्य

कुट्टू का आटा खाने से आधा दर्जन से अधिक बीमार

कांधला। थाना क्षेत्र के गांव मीमला में कुट्टू का आटा खाने से तीन भाइयों सहित सात लोगों की हालत बिगड़ गई। तबीयत खराब होने पर स्वजनों ने पीड़ितों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। उपचार के बाद पीड़ितों की हालत में सुधार है।
गांव मीमला निवासी बिरमसिंह, लक्ष्मीचंद, कृष्णपाल, महिला उषा, शीतल व अंकित ने नवरात्रों के वृत रख रखे है। मंगलवार को अंकित का सहारनपुर निवासी बहनोई नितिन भी उनके घर पर आया हुआ था।.नितिन का भी वृत था। शाम के समय गांव के एक दुकानदार से एक किलों कुट्टू का आटा खरीदकर लाया गया। सभी ने मिलकर खाना खाया, ओर उसके बाद बेहोशी की हालत में सो गए। सुबह उठने पर किसी का बीपी कम, तो किसी को उल्टी ओर दस्त होने लगे। स्वजनों ने कृष्णपाल, शीतल, अंकित व मेहमान नितिन को पडोस के गांव महलीपुर में एक प्राइवेट डाक्टर के क्लीनिक पर भर्ती कराया। थोडी देर बाद बिरमसिंह, लक्ष्मीचंद व महिला उषा की तबीयत बिगड़ने लगी। स्वजनों ने उक्त तीनों को कस्बे के राजकीय अस्पताल में भर्ती कराया। उपचार के बाद सभी पीडितों की हालत में सुधार था। चिकित्सा अधीक्षक डाक्टर रामबीर सिंह ने बताया कि गांव में इलाज करा रहे लोगों के लिए अस्पताल से तुरंत टीम भेज दी गई थी। पीडितों की तबीयत ठीक है। फुड प्वाजनिंग के कारण उक्त लोगों की तबीयत खराब हुई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button