किसान सभा ने महामहिम राष्ट्रपति महोदय के नाम उप जिलाधिकारी मवाना को ज्ञापन सौंपा
उत्तर प्रदेश किसान सभा मेरठ के कार्यकर्ताओं ने माननीय राष्ट्रपति महोदय भारत सरकार नई दिल्ली के नाम एक ज्ञापन एसडीएम महोदय मवाना को सौंपा
मवाना (मेरठ)l उत्तर प्रदेश किसान सभा मेरठ के कार्यकर्ताओं ने माननीय राष्ट्रपति महोदय भारत सरकार नई दिल्ली के नाम एक ज्ञापन एसडीएम महोदय मवाना को सौंपा
जिसका विषय एमएसपी गारंटी कानून बनाने एवं अन्य कृषि संबंधित मुद्दे
महोदय जैसा कि आपको ज्ञात होगा कि 26 11 2020 को तीन काले कृषि कानून बिजली संशोधन बिल की वापसी एवं एमएसपी गारंटी कानून बनाने एवं लागू करवाने हेतु किसानों की ऐतिहासिक आंदोलन की शुरुआत हुई थी
तेरे महीने आंदोलन के बाद केंद्र सरकार ने किसानों के साथ समझौता किया एवं सरकार ने तीनों काले किसी कानून वापसी की घोषणा की एवं एमएसपी पर गारंटी कानून समेत अन्य मुद्दों के समाधान का वादा किया जिसके बाद किसानों ने अपने ऐतिहासिक आंदोलन को स्थगित करने का एवं 10-12 2021 को घर वापसी का निर्णय लिया
परंतु आज आंदोलन को स्थगित किए हुए 11 महीने बीत जाने के बाद भी किसानों की समस्याओं के समाधान को लेकर सरकार ने कोई सकारात्मक कदम नहीं उठाया
मान्यवर किसानों के निम्न मुद्दे हैं जो इस प्रकार है
1 एमएसपी गारंटी कानून बनाने एवं उसे लागू करें
2 बिजली संशोधन बिल 2022 को वापस लिया जाए

3 शहीद किसानों को मुआवजा एवं किसानों पर चल रहे मुकदमों की वापसी
4 उत्तर प्रदेश में गन्ने का मूल्य ₹480 प्रति कुंटल घोषित किया जाए
5 चीनी मिलों के द्वारा बेची जा रही 19 लाल कोल बिजली से हो रहे मुनाफे में किसानों को साझेदार बनाया जाए
6 आवारा में जंगली पशुओं से किसानों को निजात दी जाए एवं आवारा में जंगली पशुओं द्वारा फसलों के हुए नुकसान की भरपाई हेतु मुआवजा दिया जाए
7 उत्तर प्रदेश में सूखे एवं अति ओलावृष्टि से हुए नुकसान के लिए किसानों को मुआवजा दिया जाए
8 पराली एवं गन्नों की पत्ती समस्या का समाधान किया जाए अतः इसकी आड़ में किसानों को नाहक परेशान ना किया जाए
महोदय अतः आपसे आग्रह है कि केंद्र एवं राज्य सरकार को किसानों की इन मांगों को समाधान करने हेतु आप निर्देशित करें।


