राज्य
Trending

किसान सभा ने किसानों की समस्याओं को लेकर 16 सूत्री ज्ञापन तहसीलदार मवाना को सौंपा

मवाना (मेरठ)। उत्तर प्रदेश किसान सभा के पदाधिकारियों का एक प्रतिनिधि मंडल सभा के जिलाध्यक्ष संग्राम सिंह के नेतृत्व में मुख्यमत्री को संबोधित एक 16 सूत्रीय ज्ञापन एसडीएम की अनुपस्थिति में तहसीलदार आकांक्षा जोशी की अनुपस्थिति में उनके कार्यवाहक को सौंपा। ज्ञापन में किसान सभा के मंडलीय सचिव कामरेड जितेंद्र पाल सिंह ने बताया मुजफ्फरनगर सीमा मेरठ जिले तहसील मवाना के निम्नलिखित ग्राम राठौड़ा फतेहपुर भी कुंड शेरपुर हंसापुर परसापुर हाथीपुर गांवड़ी किशनपुर दूधली बसतोरा मखदुमपुर लतीफपुर तारापुर किशोरपुर प्रतिवर्ष बाढ़ की विभीषिका का दंश झेलते हैं। बिजनौर बैराज से अधिक पानी छोड़े जाने के चलते सभी ग्राम वासियों की फसलें जलमग्न होने से सड़ जाती हैं और उनके समक्ष जीविका का संकट प्रतिवर्ष खड़ा होता है। उन्हें शासन प्रशासन से कोई सहयोग सरकार की घोषणा के उपरांत नहीं मिल पाती है प्रतिवर्ष करोड़ों रुपए की फसलें वे मनुष्यों में बीमारियों का प्रकोप होता है स्वास्थ विभाग भी उनकी सुध नहीं लेता है। और नष्ट हुई फसलों की भरपाई के लिए वे बीमा कंपनियों और शासन में कोई अगबाई पिछले 10 वर्षों से 1 ग्राम वासियों की नही की है। इन सभी ग्राम वासियों को प्रतिवर्ष बर्बादी से बचाने के लिए पक्का बांध बनाना अति आवश्यक है। किसानों की लंबी मांगों के उपरांत सरकार द्वारा बिजली बिलों को माफ करने की घोषणा की गई जिसमें घोषणा करते समय शर्त लगाई गई थी जो किसान 31 मार्च 2023 तक का समस्त बिल जमा करेगा और अपनी ट्यूबवेल पर मीटर लगवाएगा उन किसानों को 31 मार्च 2023 के बाद से ट्यूबवेल के बिल की माफी का लाभ मिलेगा अन्यथा ऐसे किसी किसान को बिल माफी का लाभ नहीं मिलेगा जो पिछला बिल अदा नहीं करेगा या जो बिजली विभाग का बकाया दार होगा लेकिन ऐसा कुछ भी नहीं हुआ। उल्टा ट्वेल्थ के बिल माफी की घोषणा के उपरांत विद्युत विभाग अनाप-शनाप बिजली बिल भेज रहा है जिससे कनेक्शन धारी किसान उलझन में है कि सरकार का रवैया ठीक नहीं है। अधिकारियों से मुलाकात के उपरांत जानकारी प्राप्त हुई कि सरकार का ऐसा आदेश अधिकारियों को प्राप्त नहीं हुआ है कि किसानों के बिल माफ किए जाएं सिर्फ विभाग के पास आदेश है कि ट्यूबवेल पर अभिलंब मीटर लगाए जाएं। किसानों ने मांग उठाई है कि। सभी किसानों के पिछले व आगामी समस्त बिल माफ किए जाएं,बाढ़ से नष्ट हुए चारे के संबंध में सरकार पशुओं के लिए चारे की व्यवस्था करें स्वास्थ्य विभाग की टीम वहां भेजी जाएं। ज्ञापन देने वालों में कामरेड जितेंद्र पाल सिंह राजपाल शर्मा संग्राम सिंह बिल्लू चौधरी नरेश तोमर ठाकुर भंवर सिंह ठाकुर कमल सिंह जगदीश रणबीर कुलदीप रामवीर सिंह व दर्जनों किसान उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button