राज्य
Trending

किसान मसीहा स्वर्गीय महेंद्र सिंह टिकैत की 11 वीं पुण्यतिथि पर आप पार्टी की तरफ से श्रद्धांजलि

मुजफ्फरनगर (मो० सुहैल) किसान मसीहा स्वर्गीय महेंद्र सिंह टिकैत की पुण्यतिथि उनके ग्राम सिसौली में मनाई गई जिसमें कई गणमान्य व्यक्तियों ने भाग लिया और महेंद्र सिंह टिकैत को याद किया इस अवसर पर मनीष सिसोदिया उपमुख्यमंत्री दिल्ली प्रदेश, भी अपने श्रद्धा सुमन अर्पित करने पहुंचे भारतीय किसान यूनियन के प्रवक्ता राकेश टिकैत ने दिल्ली सरकार के शिक्षा मॉडल की प्रशंसा करते हुए मनीष सिसोदिया से अपील की इतने सुंदर शिक्षा व्यवस्था को उत्तर प्रदेश में किस प्रकार लागू किया जाए इस संबंध में दिल्ली सरकार अपना मार्गदर्शन दे। प्रत्युत्तर मे श्री सिसोदिया द्वारा आश्वासन दिया गया की आम आदमी पार्टी सरकार शिक्षा के क्षेत्र में बहुत गंभीर है एवं जिन प्रदेशों में आम आदमी पार्टी की सरकारें हैं वहां तेजी से शिक्षा का स्तर सुधारने पर जोर दिया जा रहा है तथा दिल्ली में तो काफी हद तक शिक्षा के क्षेत्र में काफी काम किया जा चुका है जिसकी विदेश में भी प्रशंसा की गई है इस अवसर पर सिसोदिया ने कहा दिल्ली प्रदेश सरकार द्वारा जो सहयोग अपेक्षित है, दिल्ली सरकार उस में पूर्ण रूप से सहयोग करने के लिए तैयार है
इससे पहले आम आदमी पार्टी जिला मुजफ्फरनगर के कार्यकर्ताओं द्वारा मनीष सिसोदिया जी की अगवानी की गई मनीष सिसोदिया मंसूरपुर वाया शाहपुर होते हुए सिसौली पहुंचे
इस अवसर पर सर्व बृजपाल सिंह सोम बिजेंद्र मलिक अरविंद बालियान तसव्वुर हुसैन सतेंद्र मान अजय चौधरी कुलदीप तोमर डॉक्टर अरुण अनुराग अहलावत शहजाद आलम देवेंद्र मलिक अशोक बालियान सुलेमान ठेकेदार नितिन बालियान बिलाल राणा नीरज ठाकुर छत्रपाल शिवा जाटव राजेश स्वरूप जिंदल संजय गुप्ता महावीर सिंह सुशील चौधरी संजीव मान सरदार जसकरण सिंह विशाल जैन वैभव त्यागी एडवोकेट आलोक के पी सिंह सोम उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button