Accidentराज्य
Trending

कार पलटने से तीन लोगों की मौत

तमिलनाडु में तिरुचिरापल्ली-चेन्नई राष्ट्रीय राजमार्ग पर विजयगोपालपुरम में रविवार को एक कार के पलटने से दो महिलाओं समेत तीन लोगों की मौत हो गई हैं।

पेरम्बलुर। तमिलनाडु में तिरुचिरापल्ली-चेन्नई राष्ट्रीय राजमार्ग पर विजयगोपालपुरम में रविवार को एक कार के पलटने से दो महिलाओं समेत तीन लोगों की मौत हो गई हैं।
पुलिस ने बताया कि मृतकों की पहचान आर कमलकनन (44), उनकी पत्नी के लता (40) और उनकी सास एस वेम्बू (65) के रूप में हुई है।
पुलिस ने बताया कि दुर्घटना के समय कमलाकनन डिंडीगुल से अपने परिवार के साथ महाराष्ट्र के शिरडी साईं बाबा मंदिर जा रहे थे।
उन्होंने बताया कि कार हाईवे से पलटकर खाई में गिर गई थी। कार को कमलाकनन चला रहे थे।
उन्होंने बताया कि हादसे में घायल हुए दो लोगों को यहां सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button