Accident
Trending

कार के नहर में गिरने से पांच की मौत

पंजाब में लुधियाना जिले के झम्मट ब्रिज के पास एक कार के नहर में गिरने से पांच लोगों की मौत हो गयी।

लुधियाना। पंजाब में लुधियाना जिले के झम्मट ब्रिज के पास एक कार के नहर में गिरने से पांच लोगों की मौत हो गयी।

घटना मंगलवार रात दो बजे की बतायी जा रही है। मृतकों की पहचान नंगला निवासी जतिंदर सिंह (40), जगतार सिंह (45), गोपालपुर के जग्गा सिंह (35), लेहल के कुलदीप सिंह (45) और रुड़की के जगदीप सिंह (35) के रूप में की गयी है।

मिली जानकारी के मुताबिक कार में कुल छह लोग सवार थे, जिनमें से पांच की मौत हो गई और संदीप सिंह नामक शख्स बाल-बाल बच गया।

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को लुधियाना सिविल अस्पताल के शवगृह में रखवाया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button