
भोपा: ढाई माह पूर्व हुई मारपीट में पीड़ित को न्याय न मिलने व पुलिस पर कार्रवाई के नाम पर खाना पूर्ति करने के आरोप लगाते हुए। गम्भीर धाराओं में मुकदमा दर्ज करने की माँग को लेकर भाकियू अराजनैतिक संगठन द्वारा भोपा थाने पर धरना प्रदर्शन किया गया।
भोपा थाना पर सोमवार को भाकियू अराजनैतिक संगठन के सैकड़ों कार्यकर्ता थाने पर पहुँचे जहाँ उन्होंने बताया कि बीते 1 मई को थाना क्षेत्र के गाँव रहमतपुर में दो सगे भाइयों में विवाद हो गया था। जिसमें एक पक्ष राकेश उसकी पत्नी शीला व पुत्री लक्षी घायल हो गयी थी।राकेश के सिर में गम्भीर चोट आई थीं व शीला के कान व आँख का पर्दा फट गया। गम्भीर चोट होने के बावजूद साधारण धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था। पीड़ित पक्ष को न्याय न मिलने व आरोपी के पक्ष में कार्रवाई करने के आरोप लगाते हुए संगठन कार्यकर्ताओं ने थाने पर धरना प्रदर्शन किया।व पुलिस को ज्ञापन देकर आरोपियों पर गम्भीर धाराओं में मुकदमा दर्ज करने की माँग की पाँच घण्टे के बाद पुलिस ने संगठन कार्यकर्ताओं को निष्पक्ष व ठोस कार्रवाई करने का आश्वासन देकर धरना समाप्त करा दिया।
इस दौरान मुख्य रूप से युवा जिलाध्यक्ष अक्षय त्यागी,उपाध्यक्ष अंकित जावला,ब्लॉक् अध्यक्ष अनुज अहलावत,संगठन मन्त्री बबलू,मण्डल महासचिव विपिन त्यागी,पुरकाज़ी ब्लॉक् अध्यक्ष अवनीश गुर्जर,राधेश्याम गादला,साजिद अली,अहसान जानसठ आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता विजयपाल सिंह व संचालन शहज़ाद अन्सारी बसेड़ा ने किया।



