Uncategorized

कार्यालय नगर पंचायत भोकरहेड़ी में स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत स्वच्छता सम्मान समारोह दिवस का आयोजन किया

नगर पंचायत भोकरहेड़ी को स्वच्छ सर्वेक्षण 2024 के श्रेष्ठ रैंकिंग प्राप्त हो सके।

कार्यालय नगर पंचायत भोकरहेड़ी में स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत स्वच्छता सम्मान समारोह दिवस का आयोजन किया गया। जिसमे नगर पंचायत भोकरहेड़ी के अधिशासी अधिकारी श्री आलोक रंजन, मण्डल कार्यक्रम प्रबंधक स्वच्छ भारत मिशन जसलीन जुनेजा ,जिला कार्यक्रम प्रबंधक मुजफ्फरनगर श्री सुशील कुमार,स्वच्छ भारत मिशन भोकरहेड़ी के ब्रांड एम्बेसडर वरिष्ट समाजसेवी श्री रमेश चंद,नगर पंचायत भोकरहेड़ी के लिपिक श्री संजीव शील तथा समस्त सफाई कर्मचारियों के द्वारा प्रतिभाग किया गया। अधिकारीगणो के द्वारा समस्त कर्मचारियों को स्वच्छ सर्वेक्षण 2024 से सम्बन्धित आवशक दिशानिर्देश दिये गए। जिससे नगर पंचायत भोकरहेड़ी को स्वच्छ सर्वेक्षण 2024 के श्रेष्ठ रैंकिंग प्राप्त हो सके। उपस्थित सभी अभिकारीगणो के द्वारा निकाय में स्वच्छ भारत अभियान में उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र एवं एक पौधा भेट कर सम्मानित किया गया तथा निकाय में बनाए गए वेस्ट टू वंडर पार्क में पौधा रोपण कार्य भी कराया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button