policeराज्य
Trending

काम में लापरवाही बरतने पर कर्मचारियों पर बरसी डीएम

2 सफाई कर्मी सस्पेंड , 6 सचिव समेत कुल 14 अधिकारियों पर डीएम ने कार्रवाई

कानपुर। गुरुवार देर रात को डीएम नेहा शर्मा ने सभी अधिकारियों और कर्मचारियों पर कार्रवाई की। जिसमें दो ग्राम विकास अधिकारियों और दो सफाई कर्मचारियों को निलंबन, जबकि तीन सचिवों को मध्यवधिक प्रतिकूल प्रविष्टि, तीन सचिव और प्रभारी एडीओ पंचायत को विशेष प्रतिकूल प्रविष्टि, जबकि एक प्रभारी एडीओ पंचायत एवं खंड प्रेरक को कठोर चेतावनी दी गई है।

पतारा के प्रभारी एडीओ पंचायत आदित्य कुमार शुक्ला और खंड प्रेरक राघवेंद्र को कठोर चेतावनी दी गई। वहीं, प्रभारी एडीओ पंचायत ककवन राजवीर कटियार ग्राम विकास अधिकारी शैली राठौर, देवाशीष श्रीवास्तव, अभिषेक कुमार को विशेष प्रतिकूल प्रविष्टि दी गई। वहीं, ग्राम विकास अधिकारी केबी सिंह को बकोठी से हटा दिया गया है।

निलंबन के तत्काल आदेश देने के बावजूद ग्राम विकास अधिकारियों पर कार्रवाई न होने से नाराज डीएम की फटकार के बाद यह कार्रवाई की गई है। डीसी NRLM से जांच आख्या मिलने के बाद उन पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button