crime
Trending

कानपुर में पेड़ से लटका मिला युवक का शव,जांच मेें जुटी पुलिस

कानपुर। बिठूर थाना क्षेत्र में मंगलवार सुबह एक युवक का शव पेड़ से लटका हुआ मिला है। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस टीम ने शव कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

बिठूर प्रभारी निरीक्षक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि मंगलवार को चंदला गांव के लोगों ने सूचना दी कि एक युवक पेड़ से लटक रहा है। जानकारी पर पहुंची पुलिस ने फॉरेंसिक टीम को बुलाया और जांच के बाद शव की पहचान चन्दला गांव निवासी सुरेश कुमार राजपूत के 30 वर्षीय बेटे अमित राजपूत के रूप में की गई। उधर, खबर मिलते ही उसके परिजन भी बदहवास हालत में मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

थाना प्रभारी ने बताया कि परिवार के लोगों ने अब तक कोई तहरीर नहीं दी है। तहरीर मिलते ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। जांच के दौरान प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। हालांकि मृत्यु का स्पष्ट कारण शव का पोस्टमार्टम होने के बाद ही पता चल पाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button