crime

कानपुर में दहशत फैलाने के लिए बेखौफ हो चुके अपराधियों ने चलाई गोली, मुकदमा दर्ज

कानपुर। बेखौफ हो चुके अपराधियों ने चमनगंज थाना क्षेत्र के हलीम डिग्री फ़हिमाबाद कालोनी में बुधवार देर रात दहशत फैलाने के लिए कई राउंड गोली चलाने के बाद फरार हो गए। हालांकि इस दौरान स्थानीय लोगों ने एक बदमाश को दौड़ाकर पकड़ा और पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने गुरुवार सुबह इस संबंध में मुकदमा दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।

चमनगंज थाना के प्रभारी निरीक्षक अमरनाथ विश्वकर्मा ने गुरुवार को बताया कि स्थानीय लोगों ने बुधवार देर रात वफा अब्बास अपने एक दर्जन साथियों के साथ वहां पहुंचा और दहशत फैलाने के लिए असलहों से गोली चलाई। हालांकि गोली से किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। सूचना पर पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे तो गोली चलाने वाले अपराधी भाग चुके थे। इस दौरान एक युवक को पकड़ा गया है। पूछताछ की जा रही है।

इस संबंध में मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। घटनास्थल से साक्ष्य जुटाये जा रहें है। मौके पर शांति व्यवस्था कायम है। किसी भी अराजक तत्व को बख्शा नहीं जाएगा। प्रमाण मिलते ही विधिक कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button