Uncategorized

काकोरी ट्रेन शताब्दी महोत्सव में सम्मानित किए गए मास्टर सत्तार अहमद

चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय मेरठ में साहित्यिक- सांस्कृतिक परिषद द्वारा काकोरी ट्रेन प्रकरण शताब्दी महोत्सव पर भव्य देशभक्ति कार्यक्रम आयोजित किया गया।

बागपत। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय मेरठ में साहित्यिक- सांस्कृतिक परिषद द्वारा काकोरी ट्रेन प्रकरण शताब्दी महोत्सव पर भव्य देशभक्ति कार्यक्रम आयोजित किया गया।

इसमें स्वतंत्रता सेनानियों के वंशजों को सम्मानित किया गया। वरिष्ठ इतिहासकार डॉ केके शर्मा (चेयरमैन इतिहास विभाग ,सीसीएसयू) के प्रयास से महाक्रांति ग्राम बसौद से युवा चेतना मंच के संस्थापक एवं प्रमुख समाजसेवी मास्टर सत्तार अहमद व उनके प्रतिनिधि मंडल को भी आमंत्रित किया गया तथा प्रोफेसर संगीता शुक्ला (कुलपति, चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय मेरठ) ने उन्हें पटका व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया तथा अमर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की।
युवा चेतना मंच बसौद को शानदार कार्यक्रम में सम्मान देने के लिए उन्होंने कुलपति डॉ संगीता शुक्ला, डॉ केके शर्मा व आयोजन के समस्त पदाधिकारियों का आभार व्यक्त किया। इस अवसर प्रतिनिधि मंडल में मास्टर सत्तार अहमद, शौकत अली, सोहनपाल, मौ ईसराईल, राशिद आदि रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button