टॉप न्यूज़
Trending

कांग्रेस को लगा झटका, अमरपाल जोशी हुए आप में शामिल

नई दिल्ली। कांग्रेस पार्टी के नेता डॉ. अमरपाल जोशी और समाजसेवी सुनीता देवी मंगलवार को आम आदमी पार्टी में शामिल हो गईं। पार्टी कार्यालय में आधिकारिक तौर पर दोनों ने सदस्यता ग्रहण की।

कांग्रेस नेता डॉ. अमरपाल जोशी के साथ आए कई अन्य साथियों ने भी आम आदमी पार्टी का दामन थामा। ‘आप’ दिल्ली प्रदेश संयोजक एवं कैबिनेट मंत्री गोपाल राय ने पार्टी का प्रतीक चिन्ह टोपी-पटका पहनाकर सभी का स्वागत किया।

इस बीच गोपाल राय ने कहा कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल जिस तरह दिल्ली के लोगों की बेहतरी के लिए काम कर रहे हैं, उससे प्रभावित होकर लोग आम आदमी पार्टी में शामिल होते रहे हैं। उसी कड़ी में डॉ. अमरपाल जोशी आम आदमी पार्टी में शामिल हुए हैं।

आगे राय ने कहा कि उनके साथ समाज के लिए काम करने वाली सुनीता देवी भी पार्टी में शामिल हो रही हैं। वे सभी का हार्दिक स्वागत करते हैं।

उल्लेखनीय है कि आम आदमी पार्टी में शामिल होने से पहले तक अमरपाल जोशी दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button