देश

कांग्रेस की अंदरूनी कलह सुलझाते-सुलझाते प्रियंका गांधी को रात 3 बजे तक जागना पड़ा : डॉ. हिमंत

गुवाहाटी। असम के मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्व सरमा ने कांग्रेस पर तीखा प्रहार करते हुए आरोप लगाया कि पार्टी के भीतर गहरी गुटबाजी चल रही है और इसे सुलझाने के लिए वरिष्ठ नेता प्रियंका गांधी को रात तीन बजे तक बैठना पड़ा।

भाजपा के प्रदेश मुख्यालय में आयोजित चुनाव प्रबंधन समिति की बैठक के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्हें इस बात का दुख है कि प्रियंका गांधी को असम आकर कांग्रेस की अंदरूनी लड़ाई सुलझानी पड़ी। उन्होंने दावा किया कि विपक्षी दलों के बीच कुछ अल्पसंख्यक बहुल सीटों को लेकर विवाद चल रहा है, जो बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है।

मुख्यमंत्री ने यह भी आरोप लगाया कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी का काम देश को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर शर्मिंदा करना रह गया है। एआई शिखर सम्मेलन में हुए विवादित विरोध प्रदर्शन का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि यह कांग्रेस द्वारा राहुल गांधी के निर्देश पर किया गया एक निंदनीय कृत्य था।

उन्होंने स्पष्ट किया कि ऊपरी असम की सीटों को लेकर विपक्षी दलों के बीच कोई टकराव नहीं है और विवाद केवल कुछ विशेष क्षेत्रों तक सीमित है। मुख्यमंत्री ने ये टिप्पणियां भाजपा की चुनाव प्रबंधन समिति की महत्वपूर्ण बैठक के बाद कीं, जिसमें आगामी चुनावी रणनीति पर विस्तृत चर्चा की गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button