देश
Trending

कर्नाटक चुनाव 2023 : कांग्रेस जनता से किए हर वादे को पूरा करेगी : राहुल गांधी

नई दिल्ली। कांग्रेस पार्टी को स्पष्ट बहुमत की तरफ बढ़ता देख पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा कि कांग्रेस जनता से किए सभी वादे को पूरा करेगी। यह राज्य की जनता की जीत है।

कांग्रेस मुख्यालय में शनिवार दोपहर को पत्रकारों से मुखातिब होते हुए राहुल गांधी ने पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं, नेताओं और राज्य की जनता को बधाई दी। उन्होंने कहा कि कर्नाटक की जनता ने नफरत की दुकान बंद कर दी है।

आगे उन्होंने कहा कि कर्नाटक की गरीब जनता ने पूंजीवादी शक्ति को हरा दिया है। हमने कर्नाटक का चुनाव मोहब्बत के साथ लड़ा और जीता है। हम दूसरे राज्यों में भी इसी तरह चुनाव जीतेंगे। उन्होंने कहा कि कर्नाटक की जनता से हमने पांच वादे किए थे। उन वादों को हम पहले दिन और पहली कैबिनेट में पूरा करेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button