कर्नल शिवपुरी ने दिये एसएसबी के टिप्स, डॉ• विनिता ने सिखाया मनोविज्ञान
कार्यक्रम की अध्यक्षता कैम्प कमान्डेंट कर्नल मृदल मित्तल ने एवं संचालन सूबेदार मेजर देवेन्द्र कुमार ने किया।

मवाना(संवादाता आरके विश्वकर्मा)। 73 यूपी बटालियन एनसीसी, मवाना के तत्वधान में आईआईएमटी विश्वविद्यालय परिसर में संचालित संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर के नौवें दिन एसएसबी बोर्ड के पूर्व सदस्य कर्नल बादल शिवपुरी ने कैडेट्स को सर्विस सलेक्शन बोर्ड की चयन प्रक्रिया एवं पंडित प्यारेलाल शर्मा जिला चिकित्सालय, मेरठ की वरिष्ठ सायकोलोजिस्ट डॉ• विनिता शर्मा ने शारिरिक भाषा से मनुष्य के व्यवहार की पहचान करने के टिप्स दिये।
कार्यक्रम की अध्यक्षता कैम्प कमान्डेंट कर्नल मृदल मित्तल ने एवं संचालन सूबेदार मेजर देवेन्द्र कुमार ने किया।
कर्नल बादल शिवपुरी (पूर्व सदस्य, सेवा चयन बोर्ड) ने कैडेट्स को सम्बोधित करते हुए कहा कि सेवा चयन बोर्ड भारतीय सेना की रीढ की हड्डी के अनुरूप कार्य करता है।यही कारण है कि सेवा चयन बोर्ड द्वारा लिये जाने वाले साक्षात्कार की महत्ता अधिक प्रबल है। आप एनसीसी कैडेट्स यदि सी प्रमाणपत्र परीक्षा “ए” ग्रेड से उत्तीर्ण कर लेते हैं तो आप लिखित परीक्षा से छूट प्राप्त कर सीधे सेवा चयन बोर्ड का साक्षात्कार देते हुए भारतीय सेना में अधिकारी बन सकते हैं परन्तु उसके लिए आपको अपने व्यक्तित्व का विकास करते हुए अपने अन्दर ओएलक्यू को समावेशित करना होगा जो कि दृढ इच्छा शक्ति, एकाग्रता, अनुशासित जीवनशैली, अपनी इन्द्रियों पर अंकुश कर पाया जा सकता है।
वहीं दूसरी ओर पंडित प्यारेलाल शर्मा जिला चिकित्सालय, मेरठ की वरिष्ठ सायकोलोजिस्ट डॉ• विनिता शर्मा ने कैडेट्स को सामान्य जनजीवन में मिलने वाले अनजान व्यक्तियों के उठने-बैठने, चलने, खड़े होने, हाथ मिलाने, हाथ धोने के तरीकों से उसकी मनोदशा की पहचान के टिप्स दिये एवं कैडेट्स के प्रश्नों के उत्तर दे कर उनकी जिज्ञासा को शान्त किया।
कार्यक्रम के उपरान्त कैम्प कमान्डेंट कर्नल मृदल मित्तल एवं डिप्टी कमान्डेंट कर्नल शरद पाठक, कैप्टन तनुज कुमार, सूबेदार मेजर देवेन्द्र कुमार ने संयुक्त रूप से दोनों अतिथियों को प्रतीक चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया।
इस अवसर पर लेफ्टिनेंट राकेश कुमार, तृतीय अधिकारी संजय वर्मा, योगेश कुमार, शिखा गुप्ता, सूबेदार मौ• अय्यूब, बीएचएम रणजीत सिंह, हवलदार अनुज कुमार, हवलदार केवल कुमार,हवलदार विकल कुमार आदि उपस्थित रहे।


