राज्य
Trending

करंट लगने से युवक की मौत, अन्य दो झुलसे

हाईटेंशन लाईन के करंट की चपेट में आकर तीस वर्षीय युवक इरफान की मौके पर ही मौत हो गई,जबकि दो युवक मामूली रूप से झुलस कर घायल हो गई

गंगोह। हाईटेंशन लाईन के करंट की चपेट में आकर तीस वर्षीय युवक इरफान की मौके पर ही मौत हो गई,जबकि दो युवक मामूली रूप से झुलस कर घायल हो गई जिनको गंगोह सीएचसी में ईलाज के लिए भेजा गया है। शुक्रवार सुबह गांव धानवा मंे तीस वर्षीय युवक इरफान अपने दो अन्य साथियों सोलह वर्षीय याद मोहम्मद व बीस वर्षीय फरमान के साथ अपनी निजी लाईन के लिए विद्युत तार खींच रहा था। बताया जाता है कि वहीं से गुजर रही हाईटेंशन लाईन से यह तार छू गया तेज करंट की चपेट में आकर इरफान की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दोनों युवक झुलस गये। किसी तरह से ग्रामीणों ने दोनों युवकों को विद्युत करंट से बचाया और उन्हें ईलाज के लिए गंगोह सीएचसी भेजा। मृतक के परिजनों ने पोस्टमार्टम कराए जाने से इंकार कर दिया,पुलिस शव का पंचनामा तैयार कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button