uttar pradesh

करंट की चपेट में आने से 3 लोगों की दर्दनाक मौत

यह घटना उस वक्त हुई जब तीनों लोग खेतों की तरफ गए हुए थे।  स्थानीय लोगों के मुताबिक खेत मालिक के द्वारा जानवरों से फसलों को बचाने के लिए विद्युत तार खेत में लगाए गए थे, जिसकी चपेट में आने से तीनों लोगों की दर्दनाक मौत हो गई।

कुशीनगर में विद्युत करंट की चपेट में आने से तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। यह घटना उस वक्त हुई जब तीनों लोग खेतों की तरफ गए हुए थे।  स्थानीय लोगों के मुताबिक खेत मालिक के द्वारा जानवरों से फसलों को बचाने के लिए विद्युत तार खेत में लगाए गए थे, जिसकी चपेट में आने से तीनों लोगों की दर्दनाक मौत हो गई।

सोमवार की शाम यह सभी घर से खेतों की तरफ निकले थे और जब वापस नहीं आए तो परिजन लगातार उनकी खोजबीन कर रहे थे। वहीं, गांव के ही कुछ लोगों द्वारा आज देखा गया कि इनका शव खेतों में पड़ा हुआ था, घटना की सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर आगे की जांच में जुटी है। मरने वालों में अमरजीत उम्र 30 वर्ष, राकेश उम्र 22, वर्ष सनी शर्मा उम्र 20 वर्ष की मौत हुई है, घटना के बाद से ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button