crimeराज्य
Trending

कम उपज होने से परेशान किसान की आत्महत्या

पंजाब के बठिंडा जिला सहित कई हिस्सों में तापमान बढ़ने से उपज कम होने से किसान परेशान हैं और इसी के चलते होशियारपुर जिले के मोरांवाली गांव के एक किसान ने शुक्रवार शाम जहर खाकर आत्महत्या कर ली।

होशियारपुर। पंजाब के बठिंडा जिला सहित कई हिस्सों में तापमान बढ़ने से उपज कम होने से किसान परेशान हैं और इसी के चलते होशियारपुर जिले के मोरांवाली गांव के एक किसान ने शुक्रवार शाम जहर खाकर आत्महत्या कर ली।
ऐसी आशंका है कि किसान मंजीत सिंह (40) ने झाड़ कम होने से परेशान होकर जहर खाया। उसके इस कदम से परिवार पर दुख का पहाड़ टूट पड़ा है।
बताया जा रहा है कि मंजीत शुक्रवार शाम किसी घरेलू काम से घर से निकला था और कुछ समय बाद उसके परिजनों को पता चला कि वह पड्डी गांव में शराब की दुकान के समीप बेहोश पड़ा है। उसे सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया ।
सूत्रों के अनुसार मंजीत के पास चार कनाल जमीन थी और 18 एकड़ जमीन ठेके पर ले रखी थी । इस सीजन में उपज कम होने से वह परेशान था । उसने सोलह लाख का कर्ज यस बैंक बंगा शाखा और एक लाख एचडीएफसी बैक मोरावांली शाखा से ले रखा था ।
पुलिस उपाधीक्षक नरिंदर सिंह ने बताया कि मृतक के पास से एक सुसाइड नोट बरामद हुआ है, जिसमें उसने उपज कम होने के कारण आत्महत्या करने की बात लिखी है। मृतक के भाई सरबजीत सिंह ने बताया कि भाई के परिवार में पत्नी ,दो बच्चे और बुजुर्ग माता- पिता हैं। उसने सरकार से पीड़ित परिवार के भरण पोषण के लिये उपयुक्त मुआवजा देने की मांग की है।
पुलिस ने भाई के बयान पर मामला दर्ज कर लिया है और आगे की कार्रवाई कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button