uttar pradesh

कमरे में बेड पर पड़ी मिली मां, बेटे और बहू की लाश: मृतक मां के शव से लिपटकर रो रहा था 6 महीने का मासूम

उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां पर एक महिला, उसके बेटे और बहू की लाश कमरे में मिली। उनका एक छह महीने का बेटा भी था, जो शव के साथ लिपटकर रो रहा था। तीनों के एक साथ शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।

बता दें कि वाराणसी-लखनऊ हाईवे के किनारे लीलापुर थाना क्षेत्र के सगरासुंदरपुर बाजार में एक बुजुर्ग महिला रहती है। महिला की बेटी आशा देवी (48) की शादी रायबरेली कैपरगंज निवासी रमेश कुमार पटवा के साथ की थी। शादी के बाद पति से अलगाव हो गया और आशा अपने बेटे अंकित पटवा (26) और बहू रिया (22)  के साथ मां के पास ही रहती थी। आशा का एक छह माह का पोता भी है। अंकित घर में ही बाहरी कमरे में जनरल स्टोर चलाता था। बुधवार रात को आशा, अंकित, रिया और उनका बेटा सभी लोग पहली मंजिल पर सोने चले गए और यशोदा देवी (70) नीचे सो रही थी। सुबह जब काफी देर तक भी वो लोग न उठे तो यशोदा पड़ोसियों की मदद से उनके कमरे में गई। यहां पर लाशें देखकर उनके होश उड़ गए।

जहरीला पदार्थ खाने से हुई मौत 
तीनों के शव कमरे में पड़े मिले। उनका छह महीने के बेटा शव से लिपटकर रो रहा था। जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। मृतकों के मुंह व नाक से झाग निकल रहा था। पुलिस ने शवों को कब्जे में लिया, घटनास्थल का जायजा लिया और सारा समान कब्जे में लिया। पूछताछ के लिए पड़ोसी समेच चार लोगों को हिरासत में लिया गया है। फिलहाल, पुलिस मामले में आगे की जांच कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button