Uncategorized
Trending

कपडा व्यापारी से झगड रही तीन महिला गिरफतार

कोतवाली कैराना पुलिस ने कपडा व्यापारी से झगड रही तीन महिलाओ को गिरफतार कर शान्ति भंग की धारा मे चलानी कार्यवाही करते हुए सक्षम न्यायालय मे पेश किया

कैराना। कोतवाली कैराना पुलिस ने कपडा व्यापारी से झगड रही तीन महिलाओ को गिरफतार कर शान्ति भंग की धारा मे चलानी कार्यवाही करते हुए सक्षम न्यायालय मे पेश किया।

बता दे कि सोमवार को कोतवाली कैराना पुलिस को सूचना मिली की कस्बे के पुराना बाजार मे तीन महिलाए एक कपडा व्यापारी से झगड रही है। सूचना पाते ही किलागेट चौंकी प्रभारी पवन सैनी अपनी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुॅचे और महिलाओ को काफी समझाने बुझाने का भरसक प्रयास किया लेकिन जब नही मानी तो उन्हे कोतवाली ले आये। पुलिस पूछताछ मे महिलाओ ने अपना नाम श्रीमति रहीसा पत्नि पप्पू निवासी मौ0 गुलशननगर कैराना, श्रीमति रूकसाना पत्नि कल्लू निवासी मौहल्ला पीरजादगान कैराना, श्रीमति गुलशाना पत्नि भूरा निवासी मौहल्ला पीरजादगान कैराना बताया। उधर पुलिस ने महिलाओ का शान्ति भंग की धारा मे चलानी कार्यवाही करते हुए सक्षम न्यायालय मे पेश किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button