crime
Trending

कन्नौज में आवारा कुत्तों ने 12 वर्षीय बच्चे को नोच-नोच कर मार डाला

कन्नौज। कन्नौज जिले में पिता की पिटाई से बचने के लिए घर से भागे 12 वर्षीय बच्चे को आवारा कुत्तों ने नोच-नोच कर मार डाला। घटना का पता तब चला जब बुधवार को बच्चे का शव सुनसान जगह पर मिला। खबरों के मुताबिक, लड़के के पिता ओमकार नशे के आदी हैं और वह अक्सर नशे की हालत में घर लौटते हैं और अपनी पत्नी और बच्चों की पिटाई करते हैं।

मंगलवार को उसने अपने बेटे प्रिंस को पीटा, जो घर से भाग गया।

बुधवार तक जब प्रिंस घर नहीं लौटा, तो उसकी मां पिंकी ने आस-पड़ोस में तलाश की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चला।

बाद में घर से 1000 मीटर की दूरी पर स्थित मकरंदनगर पावर हाउस के पास एक लड़के का शव पड़ा मिला।

पुलिस की सूचना पर लड़के की मां मौके पर पहुंची और शव की शिनाख्त अपने बेटे प्रिंस के रूप में की।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ऐसा लग रहा था कि बच्चे को आवारा कुत्तों ने नोचा है।

मौत के कारणों का पता लगाने के लिए शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button