Uncategorized
Trending

कदम शिक्षा की ओर से गरीब लोगों को वितरण किए गए कंबल

हापुड़। जनपद हापुड़ के ग्राम श्यामपुर में कदम शिक्षा की ओर एनजीओ द्वारा रविवार को बच्चों को विज्ञान विषय में पढ़ाते हुए बच्चों को प्रकाश व चुंबक आदि के विषय में प्रैक्टिकल कराकर समझाया गया और कदम शिक्षक की ओर के सदस्यों ने बताया कि कदम शिक्षा की ओर एनजीओ द्वारा गरीब बच्चों को निशुल्क शिक्षा के साथ हर रविवार को योगा की क्लास भी दी जाती है और कदम शिक्षा की ओर एनजीओ द्वारा सर्दी से बचने के लिए शनिवार को ग्राम श्यामपुर में घर-घर जाकर गरीब लोगों को कंबल भी वितरित किए व कदम शिक्षा की ओर द्वारा किए गए कार्य की सराहना करते हुए लोगों ने धन्यवाद कहा। कदम शिक्षा की ओर के सदस्यों के साथ साथ ग्राम श्यामपुर के युवा प्रधान कुणाल चौधरी का पूरा सहयोग रहा है इस मौके पर निकेतन,हरिओम,जुगनू, गोली, अरुण गौतम व योगेश कुमार,आकाश,विपिन, सचिन, रोहित योगाचार्य,उमेश, सुनील आदि सभी लोगों का योगदान रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button