uttar pradesh

कथावाचक प्रदीप मिश्रा महाधुर्त राधा रानी एवं बृजवासियों पर की गई टिप्पणी से जनमानस आहत – छाया गौतम

अखिल भारत हिंदू महासभा एवं श्री कृष्ण जन्मभूमि संघर्ष न्यास ने मथुरा के हृदय स्थल होली गेट पर कथावाचक प्रदीप मिश्रा का प्रतीकात्मक पुतला फूंक कर अपना आक्रोश जताया।

मथुरा (रजत शर्मा)। अखिल भारत हिंदू महासभा एवं श्री कृष्ण जन्मभूमि संघर्ष न्यास ने मथुरा के हृदय स्थल होली गेट पर कथावाचक प्रदीप मिश्रा का प्रतीकात्मक पुतला फूंक कर अपना आक्रोश जताया। जिसमें श्री कृष्ण जन्मभूमि के पक्ष कार दिनेश शर्मा ने कहा कि कथावाचक प्रदीप मिश्रा की बुद्धि भ्रष्ट हो गई है उसने ब्रज की अधिष्ठात्री राधा रानी एवं बृजवासियों पर टिप्पणी कर महाधुर्त का काम किया है ऐसे व्यक्ति को धर्माचार्य बहिष्कृत करें। अखिल भारत हिंदू महासभा की जिला अध्यक्ष छाया गौतम और प्रदेश मीडिया प्रभारी रजत शर्मा ने कहा कि राधा रानी की कृपा से ही यह धनाढ्य बने हैं। उन्हीं के नाम का दिया खाते हैं और उन पर ही अशोभनीय टिप्पणी करते हैं जो सनातन विरोधी है वह हमारा दुश्मन है पूरा ब्रज क्षेत्र इनका समुहिक बहिष्कार करता है। महानगर अध्यक्ष नरेश ठाकुर संत हरिदास बाबा ने कहा कि ऐसे धूर्त को हम ब्रज में नहीं घुसने देंगे। हिंदू महासभा के पवन बाबा महामंत्री चंद्रकांत पांडेय महानगर महामंत्री राहुल गौतम ब्राह्मण सभा के राजेश पाठक ने कहा कि समय आ गया है सनातन विरोधियों को सामूहिक रूप से बहिष्कृत किया जाए जो ऐसे महापाखंडी लोगों से कथा करवा रहे हैं वह भी अपना सर्वनाश कर रहे हैं ऐसे लोगों को जनमानस भी अस्वीकार करें
प्रदेश मंत्री राजेश शास्त्री, दिनेश प्रधान, ने कहा कि ऐसे लोगों के धन की जांच होनी चाहिए धर्म को पाखंड बता रहे हैं कथा के नाम पर टोना टोटका करवा रहे हैं इसे हिंदू धर्म की बदनामी हो रही है

इस मौके पर पुतला दहन करने वालों में प्रमुख रूप से पवन गौतम, चंद्रकांत पांडेय, जयराम शर्मा, राकेश जाट, विनेश कुंतल , रोहित चौधरी, मुनेश गौतम, संजीव वकील, नीरज गौतम आदि सनातनी लोग उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button