देश

कई देश भारत के विकास मॉडल को अपनाना चाहते हैं: गोयल

केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने शनिवार को यहां कहा कि कई देश भारत के विकास मॉडल को अपनाना चाहते हैं, जिसमें स्टार्टअप इंडिया जैसी पहलों को प्रमुखता दी गई है।

उन्होंने वेजलपुर स्टार्टअप उत्सव के समापन समारोह में कहा कि भारत का लक्ष्य यूनिकॉर्न की संख्या को मौजूदा 118 से बढ़ाकर 1,000 और 5,000 करना है। जिन स्टार्टअप का मूल्यांकन एक अरब डॉलर से अधिक होता है, उन्हें यूनिकॉर्न कहते हैं।

केंद्रीय मंत्री ने जोर देकर कहा कि देश में बनाए गए स्टार्टअप परिवेश ने नौकरी चाहने वालों को नौकरी देने वाला बनने के लिए प्रोत्साहित किया है। गोयल ने कहा, गुजरात के तत्कालीन मुख्यमंत्री के रूप में नरेन्द्र मोदी ने तेज गति से राज्य के विकास को सुनिश्चित किया।

गुजरात का विकास तब देश का विकास बन गया। आज कई देश, विशेष रूप से विकासशील देश, भारत के विकास मॉडल को अपनाना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने इस विकास मॉडल में स्वच्छ भारत मिशन, मेक इन इंडिया, डिजिटल इंडिया, स्टार्टअप इंडिया, अंतरराष्ट्रीय योग दिवस, आयुष्मान भारत जैसी कई पहल जोड़ी हैं। गोयल ने कहा कि स्टार्टअप ने अपने नए और अभिनव विचारों, कामकाज के नए तरीकों से भारत की अर्थव्यवस्था को बढ़ाने में मदद की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button