बॉलीवुड
Trending

कंगना रनौत ने किया दिवगंत अभिनेता इरफान खान को याद, शेयर की थ्रोबैक फोटो

मुंबई। एक्ट्रेस-फिल्ममेकर कंगना रनौत ने दिवंगत अभिनेता इरफान खान को याद किया और सोशल मीडिया पर उनके साथ ली हुई एक तस्वीर साझा की। कंगना ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर दिवंगत स्टार के साथ एक थ्रोबैक फोटो शेयर की और लिखा: हम आज फिल्म में टीकू और शेरू का किरदार निभा रहे होते और इसके रिलीज के करीब होते। एक अभिनेता के रूप में मैं इरफान साहब को बहुत याद कर रही हूं।

अपने प्रोडक्शन ‘टीकू वेड्स शेरू’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान, कंगना ने साझा किया था कि फिल्म का नाम पहले ‘डिवाइन लवर्स’ रखा गया था और वह इसे दिवंगत स्टार के साथ करने वाली थीं। उन्होंने फिल्म की देरी के बारे में भी बताया।

उन्होंने साझा किया कि निर्देशक साईं कबीर श्रीवास्तव तीन से चार साल से बीमार थे, जिससे फिल्म को बनने में समय लगा। जब निर्देशक काम पर लौटे तो 2020 में इरफान खान का निधन हो गया।

‘टीकू वेड्स शेरू’ दो ऐसे किरदारों की कहानी है, जो बॉलीवुड में कुछ बड़ा करना चाहते हैं। यह फिल्म उन लोगों के लिए है, जो सपनों की नगरी मुंबई आते हैं और एक्टर बनने का सपना देखते हैं।

‘टीकू वेड्स शेरू’ 23 जून को प्राइम वीडियो पर रिलीज होने के लिए पूरी तरह से तैयार है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button