Rajasthan
Trending

ओखा-गोरखपुर एक्स्प्रेस आंशिक रूप से परिवर्तित मार्ग से चलेगी

वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक अभिनव जेफ ने बताया कि पश्चिम मध्‍य रेलवे में स्थित गुना-मकसी सेक्शन में भारी बारिश के कारण पार्वती नदी का जल स्तर बढ़ने की वजह से 28 अगस्त को ओखा से चलने वाली ओखा-गोरखपुर एक्सप्रेस ट्रेन आंशिक रूप से परिवर्तित मार्ग पर चलेगी।

राजकोट। ओखा-गोरखपुर एक्स्प्रेस ट्रेन 28 अगस्त को आंशिक रूप से परिवर्तित मार्ग से चलेगी।
वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक अभिनव जेफ ने बताया कि पश्चिम मध्‍य रेलवे में स्थित गुना-मकसी सेक्शन में भारी बारिश के कारण पार्वती नदी का जल स्तर बढ़ने की वजह से 28 अगस्त को ओखा से चलने वाली ओखा-गोरखपुर एक्सप्रेस ट्रेन आंशिक रूप से परिवर्तित मार्ग पर चलेगी।
उपरोक्त ट्रेन वाया नागदा, कोटा, रुथियाइ, बीना के परिवर्तित मार्ग पर चलेगी। जिन स्टेशनों पर यह ट्रेन नहीं जाएगी उसमें उज्जैन, मकसी और बियावरा राजगढ़ स्टेशन शामिल हैं।
उन्होंने रेल यात्रियों से निवेदन किया है कि वे उपरोक्त फेरबदल को ध्यान में रखकर अपनी यात्रा प्रारम्भ करें और ट्रेनों के परिचालन संबंधित नवीनतम अपडेटस की जानकारी के लिए डब्ल्यूडब्ल्यूडब्ल्यू.इएनक्यूयूआईआरवाय.आईएनडीआईएएनआरएआईएल.जीओवी.आईएन पर जाकर अवलोकन करें ताकि किसी प्रकार कि असुविधा न हो।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button