देश-विदेश
Trending

ऑस्ट्रेलिया में बस दुर्घटनाग्रस्त, 10 यात्रियों की मौत

सिडनी। ऑस्ट्रेलिया के न्यू साउथ वेल्स राज्य के हंटर क्षेत्र में हुए बस हादसे में 10 लोगों की मौत हो गई, जबकि 11 यात्री घायल हो गए। ऑस्ट्रेलिया की पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।

पुलिस के मुताबिक सिडनी के उत्तर-पश्चिम में लगभग 180 किलोमीटर ग्रेटा शहर के पास रविवार रात करीब 11 बजकर 30 मिनट पर यात्री बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस हादसे में 18 यात्री बाल-बाल बच गए। बस में 40 यात्री सवार थे। यह सभी एक शादी समारोह से वापस लौट रहे थे।

घायलों को हेलीकॉप्टर और सड़क मार्ग से रेस्क्यू किया गया है। पुलिस के मुताबिक 58 वर्षीय बस चालक को अनिवार्य परीक्षण और मूल्यांकन के लिए क्षेत्रीय अस्पताल ले जाया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button