Accidentराज्य
Trending

ऑटोरिक्शा के पलटने से दस लोग घायल

ओडिशा के देवगढ़ जिले के गेलो घाट पर एक ऑटो रिक्शा के दुर्घटनाग्रस्त होने से कम से कम दस लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

संबलपुर। ओडिशा के देवगढ़ जिले के गेलो घाट पर एक ऑटो रिक्शा के दुर्घटनाग्रस्त होने से कम से कम दस लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
यह घटना उसी स्थान पर हुई है जहां 17 अप्रैल 2016 को एक बस के फिसलकर 300 फुट गहरी खाई में गिर जाने से 27 ओपेरा कलाकारों की मौत हो गई थी और कई अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए थे।
पुलिस ने आज यहां बताया कि दुर्घटना में घायल सभी लोगों अस्पताल में भेज दिया गया है।
सूत्रों ने बताया कि ऑटो रिक्शा में सवाल लोग कलियाखमार गांव में मां तारिणी के दर्शन के लिए जा रहे थे। इस दौरान ऑटो-रिक्शा पलटने के कारण यह दुर्घटना हुई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button