ऑक्सफोर्ड पब्लिक स्कूल में स्वामी विवेकानंद राष्ट्रोदय चैरिटेबल ट्रस्ट के तत्वाधान में भारत के प्रथम उप प्रधानमंत्री व गृहमंत्री लोह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 147 वी जयंती मनाई गई
सरदार वल्लभ भाई पटेल जी के चित्र पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित की साथ ही जिला मंत्री सुनील पोसवाल ने अपने संबोधन में कहा कि सरदार वल्लभभाई पटेल किसानों गरीबों व मजदूरों के मसीहा थे उन्होंने अपने जीवन काल में हमेशा राष्ट्र को सर्वोपरि मानकर सेवा करने का कार्य किया
मवाना (मेरठ)। अवसर पर मुख्य वक्ता भारतीय जनता पार्टी के जिला मंत्री सुनील पोसवाल ने अपने ट्रस्ट के पदाधिकारियों के साथ सरदार वल्लभ भाई पटेल जी के चित्र पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित की साथ ही जिला मंत्री सुनील पोसवाल ने अपने संबोधन में कहा कि सरदार वल्लभभाई पटेल किसानों गरीबों व मजदूरों के मसीहा थे उन्होंने अपने जीवन काल में हमेशा राष्ट्र को सर्वोपरि मानकर सेवा करने का कार्य किया वास्तव में पटेल अखंड भारत के राष्ट्र निर्माता थे उन्होंने अपने कौशल व साहस के द्वारा टूटी हुई रियासतों को जोड़कर सशक्त भारत का निर्माण करने कार्य किया था। आज हम उनकी जयंती को राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाते हैं वास्तव में हमें उनके जीवन के सिद्धांतों से सीख लेनी चाहिए उनके अंदर राष्ट्र के प्रति समर्पण का भाव कूट-कूट कर भरा हुआ था वह हमेशा राष्ट्र को प्रथम मानते थे । इस अवसर पर समाजसेवी अर्जुन मंडल गुलाब सिंह दिलीप मधु बाबू दा राम सिंह नारायण सिंह लव सरकार पवन मंडल प्रवीण कुमार आर्यन पोसवाल खिलाड़ी सिंह आदि ने पुष्पांजलि अर्पित की।


