Jammu and Kashmir

ऐसा रहा महबूबा मुफ्ती के मुख्यमंत्री बनने तक का सफर, आज मना रही 65वां जन्मदिन

केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर की पहली महिला मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती आज यानी 22 मई को अपना 65वां जन्मदिन मना रही हैं। वह जम्मू-कश्मीर की सबसे मजबूत और दमदार राजनेताओं में से एक हैं। बता दें कि बीजेपी संग हुए गठबंधन के दौरान महबूबा मुफ्ती मुख्यमंत्री चुनी गई थीं। साल 2016 से लेकर 2018 तक वह जम्मू-कश्मीर की मुख्यमंत्री रहीं। वहीं साल 2018 में उनकी सरकार गिर गई थी। वह राजनीतिक परिवार से ताल्लुक रखती हैं। तो आइए जानते हैं उनके जन्मदिन के मौके पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती के जीवन से जुड़ी कुछ रोचक बातों के बारे में…

जन्म और शिक्षा

कश्मीर के अनंतनाग जिले में 22 मई 1959 को महबूबा मुफ्ती का जन्म हुआ था। इनके पिता का नाम मोहम्मद मुफ्ती सैयद था और मां का नाम गुलशन नजीर था। यह एक जाने-माने राजनीतिक परिवार से ताल्लुक रखती हैं। इनके पिता उस दौरान देश के केंद्रीय गृह मंत्री थे, जब साल 1989 में एक विमान को आंतकवादियों द्वारा हाइजैक कर लिया गया था। इस विमान हाइजैक के बदले आतंकियों ने फेमस आतंकी को रिहा करने की मांग की थी। विमान यात्रियों में महबूबा मुफ्ती की बहन रुबिया भी शामिल थीं। महबूबा मुफ्ती ने एलएलबी की पढ़ाई कश्मीर यूनिवर्सिटी से पूरी की है।

राजनीतिक सफर

पिता मोहम्मद मुफ्ती सैयद के बाद महबूबा मुफ्ती ने अपने पिता की राजनीतिक विरासत को आगे बढ़ाया। उन्होंने अपने राजनीतिक करियर की शुरूआत कांग्रेस पार्टी के साथ की थी। साल 1996 में उन्होंने कांग्रेस के टिकट पर बिजबेहर विधानसभा सीट से चुनाव लड़ा और जीत हासिल की थी। वहीं साल 1999 में महबूबा मुफ्ती ने श्रीनगर से सांसद का चुनाव लड़ा। लेकिन इस दौरान उनको उमर अबदुल्ला से हार का सामना करना पड़ा था।

कांग्रेस पार्टी से विवाह होने के बाद उन्होंने पीडीपी पार्टी का गठन किया। साल 2002 में राज्यसभा चुनाव के दौरान महबूबा मुफ्ती ने पहलगाम से चुनाव में जीत हासिल की। अनंतनाग सीट से लोकसभा चुनाव के दौरान महबूबा मुफ्ती ने साल 2004 और 2014 में जीत हासिल की थी। इसके बाद साल 2016 में भारतीय जनता पार्टी संग पीडीपी के हुए गठबंधन में महबूबा मुफ्ती के तौर पर मुख्यमंत्री चुनी गईं। हालांकि साल 2018 में पीडीपी और बीजेपी का गठबंधन टूट गया और राज्य में उनकी सरकार गिर गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button