ए एस डिग्री कॉलेज मवाना में अखिल भारतीय वैश्य महासम्मेलन के मवाना तहसील स्तर के पदाधिकारी की बैठक धनेश बंसल जी की अध्यक्षता में सम्मेलन आयोजित किया गया
फलावदा बहसूमा रामराज हस्तिनापुर परीक्षितगढ़ किठौर व शाहजहांपुर के वैश्य प्रतिनिधियों ने सहभागिता की कार्यक्रम का प्रारंभ महाराज अग्रसेन जी के चित्र पर माल्या अर्पण करके किया गया।

मवाना(संवादाता आरके विश्वकर्मा)। इसमें मवाना नगर के अतिरिक्त फलावदा बहसूमा रामराज हस्तिनापुर परीक्षितगढ़ किठौर व शाहजहांपुर के वैश्य प्रतिनिधियों ने सहभागिता की कार्यक्रम का प्रारंभ महाराज अग्रसेन जी के चित्र पर माल्या अर्पण करके किया गया।
संगठन के प्रदेश मंत्री पदमसैन मित्तल जी ने कहा कि हम सभी वैश्य उपजातियां में कभी विभाजित ना हो जैन ,अग्रवाल, राजवंश ,रस्तोगी ,माहेश्वरी ,बिश्नोई सभी वैश्य एकजुट होकर एक दूसरे का सहयोग करें धन,दान, बुद्धि, बल, पद में हम कम नहीं है। हम लेने में नहीं बल्कि देने में विश्वास रखते हैं। राष्ट्र धर्म परोपकार शिक्षा चिकित्सा के क्षेत्र में टैक्स व दान देने के क्षेत्र में हमारा समाज अग्रणी है। हमें गर्व से कहना चाहिए कि हम वैश्य हैं।
गोष्ठी में श्यामलाल गुप्ता , कुलदीप मोहन सिंगल,श्रीमती प्रभा बंसल , आसमानीबिश्नोई, विकास अग्रवाल ,रत्नेश्वर दयाल गुप्ता ,भास्कर अग्रवाल ,राहुल बंसल ,राजेंद्र गर्ग, कमलकांत सिंघल, डॉ पवन गोयल ,सुनील कुमार अग्रवाल, विनोद कुमार उर्फ टॉर्चर अजय अग्रवाल लक्ष्मी नारायण अनिल अग्रवाल अरविंद रस्तोगी राजेश गोयल मिहिर संगल गौरव गर्ग,ने भी वैसे समस्याओं के निराकरण हेतु सुझाव प्रस्तुत किया अंत में सामूहिक रूप से संकल्प लिया गया कि हम सब वैश्य समाज की समस्या निस्तारण में एकजुट रहेंगे।


