ए एस इंटर कॉलेज मवाना में समर कैंप के अंतर्गत योगाभ्यास कराया गया
ए एस इंटर कॉलेज मवाना मेरठ में ग्रीष्मकालीन अवकाश के अंतर्गत छात्र-छात्राओं में नई ऊर्जा के संचार हेतु एवं यूनिट टेस्ट प्रथम के तनाव से मुक्त करने हेतु समर कैंप का आयोजन कराया

मवाना (संवादाता आरके विश्वकर्मा)। ए एस इंटर कॉलेज मवाना मेरठ में ग्रीष्मकालीन अवकाश के अंतर्गत छात्र-छात्राओं में नई ऊर्जा के संचार हेतु एवं यूनिट टेस्ट प्रथम के तनाव से मुक्त करने हेतु समर कैंप का आयोजन कराया गया जिसका शुभारंभ विद्यालय की प्रबंध समिति के प्रबंधक पवन कुमार रस्तोगी तथा प्रधानाचार्य डॉक्टर मेघराज सिंह ने सामूहिक रूप से किया उसके उपरांत कोऑर्डिनेटर अंजू सिंह के निर्देशन में अंजनी अग्रवाल, निकिता शर्मा, अदिति, मीनाक्षी रस्तोगी, डोली देशवाल, स्वाति बंसल, विभा जैन, इलमा, कीर्ति शर्मा , वैशाली राणा, अंजली शर्मा, साक्षी पाल, शिवानी चौधरी, मधु यादव, मीनू विश्वकर्मा ने छात्राओं को योग के बारे में बताया कि योग से हमारा शरीर स्वस्थ रहता है तथा शरीर के अंदर एक नई स्फूर्ति प्रदान होती है उसके उपरांत छात्राओं को योग अभ्यास कराया ,योग करने के उपरांत छात्राएं बेहद खुश थी आज के कार्यक्रम में सचिन मोगा, डॉ राजीव राणा , अंकित शर्मा, सचिन कुमार आदि का विशेष सहयोग रहा ।


