टॉप न्यूज़राज्य
Trending

एस डी कॉलेज ऑफ़ लॉ में हुआ खेल कूद प्रतियोगिता का आयोजन

मुजफ्फरनगर (मो सुहैल) नगर के भोपा रोड स्थित एस डी कॉलेज ऑफ़ लॉ में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारम्भ हुआ। प्रतियोगिता के उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि मानक चंद गुप्ता, कॉलेज चेयरमेंन अशोक सरीन, कॉलेज सचिव विनोद कुमार संगल एवं कॉलेज डायरेक्टर मंजू मल्होत्रा, कॉलेज प्राचार्या डॉ. रेणु गर्ग ने संयुक्त रूप से माँ सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्जवलित कर प्रतियोगिता का आरम्भ किया गया। इस अवसर पर कॉलेज चेयरमेंन अशोक सरीन द्वारा खिलाडियों को सम्भोधित करते हुए कहा कि खेलो में राष्ट्र की स्थिति देश की वास्तविक स्थिति का पैमाना होती है अत: हमें पारंपरिक खेलो और खिलाडियों की और भी ध्यान देना चाहिए, तथा कॉलेज सचिव विनोद कुमार संगल ने कहा कि खेल की प्रक्रिया से हमारे अन्दर आत्मविश्वाश जागृत होता है जो कि छात्र – छात्राओ के लिए अति अवश्यक है, कॉलेज डायरेक्टर श्रीमति मंजू मल्होत्रा ने कहा कि समय – समय पर कॉलेज में खेल- कूद प्रतियोगिता का आयोजन छात्र – छात्राओ के मानसिक और शारीरिक विकास के लिए जरुरी है, कॉलेज प्राचार्या डॉ. रेणु गर्ग ने छात्र – छात्राओ में खेल की रूचि और उनके प्रदर्शन को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि वे अपनी इस खेल भावना को पढाई के साथ साथ बनाए रखे I

प्रतियोगिता के पहले दिन बेडमिंटन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमे पुरुष वर्ग में शुभम पंवार, अब्दुल कलाम, वरुण, उदित, फैसल, अतुल एवं महिला वर्ग में शिखा, दिक्षा, ख़ुशी, ममता, रश्मि, वंदना, कौशर, मनिका विजयी रहे I
कॉलेज प्राचार्या ने समस्त कॉलेज स्टाफ का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सभी के सहयोग से छात्र – छात्राओ ने अपनी खेल भावना को साकार रूप प्रदान किया। इस अवसर पर कॉलेज के सभी शिक्षकगण तथा स्टाफ के अन्य सभी सदस्य उपस्तिथ रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button