Uncategorized
Trending

एसडी कॉलेज आफ मैनेजमेंट स्टडीज में भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का हुआ आयोजन

एस0डी0 कॉलेज ऑफ मैनेजमैन्ट स्टडीज, मुजफ्फरनगर के प्रांगण में ललित कला विभाग द्वारा महाविद्यालय में क्रिएटिव बबल्स फ्रेशर एंड फेयरवेल ब्लास्ट 2022” का आयोजन किया गया।

 

मुजफ्फरनगर (मो० सुहैल)। एस0डी0 कॉलेज ऑफ मैनेजमैन्ट स्टडीज, मुजफ्फरनगर के प्रांगण में ललित कला विभाग द्वारा महाविद्यालय में क्रिएटिव बबल्स फ्रेशर एंड फेयरवेल ब्लास्ट 2022” का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य अतिथि प्राचार्य डा0 संदीप मित्तल, डा0 सचिन गोयल, ललित कला विभागाध्यक्ष डा0 अमित कुमार, डा0 रवि अग्रवाल, डा0 दीपक मलिक, डा0 सौरभ जैन, डा0 विभूति शर्मा आदि के द्वारा माँ सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्जवलित करके संयुक्त रूप से किया गया तथा सभी ने छात्र/छात्राओं को कार्यक्रम की शुभकामनाएं दी।

कार्यक्रम के आरम्भ में पंखुरी गर्ग, रिया जलान, माधव शर्मा, सुहेल, खुशी, तनु इशिका, यशिका, अनमोल, आर्यन, मुक्ता, युक्ता, उज्जवल, फरहा, सना, वंशिका, आयुषी मिश्रा आदि छात्राओं द्वारा विभिन्न मनोरजन प्रस्तुतियाँ की गयी।

बी0एफ0ए0 अन्तिम वर्ष के परिणामों के अनुसार मिस्टर फेयरवेल अक्षय शर्मा मिस फेयरवेल अनन्या शुक्ला व बुशरा को मिस फेयरवेल चार्मिंग घोषित किया गया।

बी0एफ0ए0 प्रथम वर्ष के परिणामों के अनुसार मिस्टर फ्रेशर प्रियांश सिंघल मिस फ्रेशर विंध्या शर्मा और मिस्टर चार्मिंग विकास व कावेरी को मिस चार्मिंग घोषित किया गया।

निर्णायक की भूमिका में श्रीमति मानसी अरोरा, श्रीमति एकता मित्तल व श्रीमति नीतु गुप्ता रहे।

समापन अवसर पर प्राचार्य डा0 सचिन गोयल ने इस कार्यक्रम के सफल आयोजन पर सभी छात्राओं और महाविद्यालय परिवार को धन्यवाद दिया और यह बताया की आज के समय में कन्याओं को पढाना इसलिए जरूरी है ताकि उन्हें अपने अच्छे व बुरे की पहचान हो सके वो समझदार बने गतिशील, रोजगार व व्यवसाय में नितनई ऊँचाई को प्राप्त करे और सबसे ज्यादा अपने परिवार व अपनी आने वाली पीढियों को स्वावलम्बी बनाने में अपना उत्कृष्ट योगदान प्रदान करें।

कार्यक्रम के सफल आयोजन में विपाशा गर्ग, अंकिता साहु, ज्योति, अलका रहें। इस अवसर पर डा0 मोनिका रूहेला, डा0 अनामिका, सपना, सोनम, सोनिया, मोनिका पंवार, पिंकी, निशा, प्राचि, श्रुति जैन, कमर रजा, संकेत जैन, आशीष पाल, दीपक गुप्ता आदि ने सहयोग किया एवं सभी प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button