Uncategorized

एमवीएल आक्सफोर्ड पब्लिक स्कूल में चल रहे पांच दिवसीय योग दिवस में मंगलवार को अनेक व्यायाम कराए गए

एमवीएल ऑक्सफोर्ड पब्लिक स्कूल में वेदांत आरोग्य धाम एवं स्वामी विवेकानंद राष्ट्रोदय चैरिटेबल ट्रस्ट के संयुक्त तत्वाधान में पांच दिवसीय निशुल्क योग शिविर का आयोजन किया जा रहा है।

हस्तिनापुर। 21 जून को होने वाले अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष में हस्तिनापुर नगर स्थित एमवीएल ऑक्सफोर्ड पब्लिक स्कूल में वेदांत आरोग्य धाम एवं स्वामी विवेकानंद राष्ट्रोदय चैरिटेबल ट्रस्ट के संयुक्त तत्वाधान में पांच दिवसीय निशुल्क योग शिविर का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें महाभारत कालीन ऐतिहासिक नगरी योगीराज, योगेश्वर भगवान श्री कृष्ण की करमस्थली हस्तिनापुर में योग का शुभारंभ करने वाले योग गुरु शिक्षाविद सुनील पोसवाल ने साधकों को बहुत ही सरल विधि से योगाभ्यास कराया।इस अवसर पर योग गुरु शिक्षाविद सुनील पोसवाल ने बताया कि आत्मा को परमात्मा से मिलन की विधि ही योग है।जिसको हर एक व्यक्ति अपने जीवन में योगासन, प्राणायाम, ध्यान व आध्यात्मिक चिंतन के निरंतर अभ्यास के द्वारा शुद्ध व सात्विक दिनचर्या अपनाकर प्राप्त कर सकता है।योग से न केवल शारीरिक सुधार होता है बल्कि आत्मिक व आध्यात्मिक वल भी मिलता है।योग सदियों से भारतीय ऋषि मुनियों की जीवन पद्धति रहा है जो हमारे सांस्कृतिक व आध्यात्मिक विचारों का मूल आधार है इस अवसर पर अनुलोम विलोम, वृक्षासन, पद्मासन, वज्रासन, हलासन, ताड़ासन आदि योगासनों का अभ्यास कराया गया। कार्यक्रम में योगाचार्य आर्यन पोसवाल , वैद जयकरण सिंह, दिनेश गर्ग ,जय भगवान सिंह ,जितेश भडाना, कुलदीप यादव ,शंकारानंद ,सीमा रानी आदि उपस्थित रहे ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button