एनसीसी कमान अधिकारी ने किया सर्वश्रेष्ठ योगी कैडेट्स को सम्मानित

मवाना(संवादाता आरके विश्वकर्मा)। कृषक इण्टर कालिज, मवाना प्रांगण में स्थित 73 यूपी बटालियन एनसीसी, मवाना के कमान अधिकारी कर्नल मृदुल मित्तल ने योग करने वाले सर्वश्रेष्ठ 3 कैडेट्स क्रमश: अनुष्का (केपीजी) को स्वर्ण पदक, ललित (केआईसी) को रजत पदक व सोफिया (एनकेआईसी) को कांस्य पदक व प्रतीक चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया।
कमान अधिकारी कर्नल मृदुल मित्तल ने बताया कि बटालियन के विभिन्न विद्यालयों के कैडेट्स के बीच से 3 सर्वश्रेष्ठ योगी कैडेट्स का चयन किया गया है। योग दिवस के अवसर पर इन कैडेट्स को सम्मानित करने का उद्देश्य इनको प्रोत्साहित करना व अन्य कैडेट्स को योग के प्रति प्रेरित करना है। ऐसे योग्य कैडेट्स को सम्मानित कर मैं स्वयं को गौरवान्वित महसूस कर रहा हूं।
निर्णायक मण्डल में सूबेदार मेजर देवेन्द्र कुमार, सूबेदार चंचल सिंह, बीएचएम रणजीत सिंह चन्देल की महत्ती भूमिका रही।
इस अवसर पर उप कमान अधिकारी कर्नल शरद पाठक, हवलदार बालाराम, हवलदार मुकेश कुमार लाकर धाकरे, हवलदार मोहित आदि उपस्थित रहे।


