Uncategorized
Trending

एडीएम व एएसपी ने किया टीकरी का भ्रमण

बागपत ( विनीत कौशिक)। राज्य निर्वाचन आयोग उत्तर प्रदेश लखनऊ के द्वारा आगामी नगरीय निकाय सामान्य निर्वाचन 2022 में अध्यक्ष एवं सदस्यों के पदों के लिए होने वाले निर्वाचन को निष्पक्ष ,शांतिपूर्वक, स्वतंत्र एवं सुचारु रुप से सकुशल संपन्न कराये जाने के उद्देश्य से आज उप जिला निर्वाचन अधिकारी /अपर जिलाधिकारी श्री प्रतिपाल सिंह चौहान व अपर पुलिस अधीक्षक मनीष मिश्रा ने नगर निकाय क्षेत्र टिकरी में पुलिस बल के साथ भ्रमण किया और लोगों से शांति व्यवस्था बनाए जाने के लिए अपील की अपर जिलाधिकारी ने कहा नगर निकाय के निर्वाचन के लिए राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा जल्द ही अधिसूचना जारी हो जाएगी जिसके बाद से निर्वाचन कराया जाएगा अतः सभी लोग शांति व्यवस्था के साथ अपने मताधिकार का प्रयोग करें और भयमुक्त होकर मतदान करें उन्होंने कहा कि असामाजिक तत्वो व अफवाह फैलाने वालों को चिन्हित किया जाएगा प्रशासन की नजर प्रत्येक व्यक्ति पर पैनी रहेगी।

इस अवसर पर पुलिस क्षेत्राधिकारी, अधिशासी अधिकारी अनुज कौशिक ,मनीष कुमार थाना प्रभारी सहित आदि फ्लैग मार्च में साथ रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button