Business

एक लाख पार होने के बाद सोने की फिर गिरी कीमत, जानें आज 17 जून को आपके शहर का ताजा भाव

सोना दो महीने में दूसरी बार ऐतिहासिक एक लाख रुपये को छूने के बाद मंगलवार यानी 17 जून 2025 को दोबारा इसके दाम में कमी देखने को आयी है. 22 कैरेट सोना प्रति 10 ग्राम 93,040 रुपये की दर से बिक रहा है तो वहीं 24 कैरेट सोना 1,01,670 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा है. गुड रिटर्न्स वेबसाइट के मुताबिक, चांदी की कीमत में भी तेजी देखी जा रही है और ये 1,01,500 रुपये प्रति किलो के भाव से कारोबार कर रही है.

आपके शहर का ताजा भाव

अगर आर्थिक राजधानी मुंबई की बात करें तो यहां पर 22 कैरेट सोना 93,040 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर बिक रहा है. यही रेट कोलकाता, बेंगलुरू, चेन्नई और हैदराबाद का भी है. जबकि राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में 22 कैरेट सोना 93,190 रुपये की दर से कारोबार कर रहा है. कोलकाता, दिल्ली और मुंबई में चांदी की कीमत एक समान है और ये 1,09,800 रुपये प्रति किलो के हिसाब से बिक रही है. हालांकि, हैदराबाद और चेन्नई में इसकी कीमत 1,19,800 रुपये प्रति किलो है.

कैसे तय होती है कीमत

दरअसल, पीली धातु यानी सोने के दाम तय होने के पीछे कई फैक्टर है, जैसे- अंतरराष्ट्रीय बाजार में उतार-चढ़ाव. इसके अलावा एक्सचेंज रेड, डॉलर की कीमत और वैश्विक स्थिति. अगर अंतररष्ट्रीय जगत में उथल-पुथल रहती है तो निवेशक शेयर बाजार से दूरी बनाकर सोना में ज्यादा निवेश करते हैं. वे इसे सुरक्षित निवेश के लिए सबसे माकूल समझते हैं.

इसके अलावा, इसकी सामाजिक और धार्मिक मान्यताएं भी है. सोने की शादी से लेकर पर्व-त्योहार तक में काफी शुभ माना जाता है. इसलिए उन दिनों में लोग इसकी जमकर खऱीदारी करते हैं. इसके अलावा, किसी परिवार के पास सोने का होना उस परिवार की संपन्नता का भी प्रतीक माना जाता है. यही वजह है कि हर स्थिति में चाहे कितनी भी महंगाई क्यों न हो, सोना ने खुद को बेहतर रिटर्न देनेवाला साबित किया है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button