Punjab
Trending

एक बार फिर विवादों में पंजाब की ये Central Jail, जानें क्यों..

पंजाब के अमृतसर की केंद्रीय जेल आए दिन किसी न किसी विवादों में घिरी रहती हैं। कुछ दिन पहले की बात करें तो अमृतसर केंद्रीय जेल के बाहर एक शख्स को काबू किया गया था जिसके कब्जे से 30 ग्राम हेरोइन 4 मोबाइल एक एडॉप्टर, 101 बीड़ी के पैकेट और एक सिगरेट का पैकेट एक तंबाकू का पैकेट बरामद हुआ था।

थाना इस्लामाबाद की पुलिस की तरफ से उस शख्स को पकड़ कर उस पर मामला दर्ज कर अगली कार्रवाई शुरू कर दी थी। ताजा जानकारी के मुताबिक केंद्रीय जेल के अंदर से अचानक की गई चेकिंग के दौरान हवालातियों  से 4 मोबाइल बरामद किए गए हैं, जिन्हें कब्जे में ले लिया गया है। वहीं थाना इस्लामाबाद की पुलिस ने जेल सुप्रिडेंट नरेंद्र सिंह, मनदीप सिंह, व अवतार सिंह की शिकायत पर सभी हवालातियों के खिलाफ केस दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button