Jammu and Kashmir
Trending

एएनटीएफ ने अफीम पोस्त के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया

जम्मू-कश्मीर एंटी नारकोटिक टास्क फोर्स (एएनटीएफ) के अधिकारियों ने रविवार को लाखों रुपये की कीमत के भारी मात्रा में अफीम पोस्त की तस्करी के प्रयास को विफल कर दो लोगों को गिरफ्तार किया।

जम्मू। जम्मू-कश्मीर एंटी नारकोटिक टास्क फोर्स (एएनटीएफ) के अधिकारियों ने रविवार को लाखों रुपये की कीमत के भारी मात्रा में अफीम पोस्त की तस्करी के प्रयास को विफल कर दो लोगों को गिरफ्तार किया।

एएनटीएफ के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विनय कुमार ने कहा कि विशिष्ट सूचना पर कार्रवाई करते हुए कश्मीर घाटी से जम्मू की ओर जा रहे ट्रक की तलाशी लेने पर ट्रक में छिपाकर रखा गया 29.830 किलोग्राम अफीम पोस्त बरामद किया गया।

उन्होंने बताया कि इस संबंध में ट्रक चालक महराजुद्दीन डार और सह-चालक यासिर अहमद डार को गिरफ्तार कर ट्रक को जब्त कर लिया गया है। आगे की जांच की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button