उभरती हुई प्रतिभाओं का सम्मान करके मिलता है असीम आनंद : आर डी शर्मा
नगर के दिल्ली रोड स्थित आशीर्वाद रिसोर्ट में राष्ट्रीय जागरूक ब्राह्मण महासंघ एवं मेरी आवाज सुनो जन कल्याण समिति पंजीकृत एनजीओ के संयुक्त तत्वावधान में एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया।
बागपत। नगर के दिल्ली रोड स्थित आशीर्वाद रिसोर्ट में राष्ट्रीय जागरूक ब्राह्मण महासंघ एवं मेरी आवाज सुनो जन कल्याण समिति पंजीकृत एनजीओ के संयुक्त तत्वावधान में एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया।

इस मौके पर संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित आर डी शर्मा ने बताया कि आगामी 6 नवंबर को आशीर्वाद रिसोर्ट में प्रतिभा अलंकरण सम्मान समारोह होगा, जिसमें 75 प्रतिशत से ऊपर अंक लाकर 10वीं व 12वीं की परीक्षा पास करने वाले सभी वर्गों के छात्र-छात्राओं और उनके माता-पिता का सम्मान किया जाएगा। इस कार्यक्रम में ग्राम प्रधान, बीडीसी, जिला पंचायत सदस्य व वरिष्ठ नागरिकों का भी सम्मान किया जाएगा। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने बताया कि उनकी संस्था पूरे देश भर में इस तरह के कार्यक्रम करके उभरती प्रतिभाओं का सम्मान कर रही है, जिससे आने वाली पीढ़ी के बच्चे भी मेहनत करके पढ़ाई करें और फिर उन्हें भी यह सम्मान प्राप्त हो। उन्होंने बताया कि उनकी संस्था इसके अलावा आर्थिक रुप से गरीब परिवार की बेटियों की शादी कराना, गरीब परिवार की बेटियों को बीए,बीएससी, बीकॉम व बीबीए आदि निशुल्क कराना, समय-समय पर मेडिकल कैंप लगाकर गरीब परिवार के सदस्यों की स्वास्थ्य जांच कराना आदि अनेकों कार्य करती है। कार्यक्रम में अतिथि के रूप में विधायक बागपत योगेश धामा, एमएलसी धर्मेंद्र भारद्वाज, विशिष्ट अतिथि के रूप में पूर्व विधायक लोकेश दीक्षित, पूर्व विधायक सुबोध पाराशर उपस्थित रहेंगे। इस मौके पर राष्ट्रीय सचिव सुनील शर्मा, जिला अध्यक्ष सत्यवीर शर्मा, मेरी आवाज सुनो जन कल्याण समिति की जिला अध्यक्ष करुणा शर्मा, मोनिका शर्मा, मंगू राम शर्मा, सोनिया चौधरी, नरेश चौहान, विजय शर्मा, विपिन अग्रवाल आदि उपस्थित रहे।


