uttar pradesh
Trending

उप चुनाव के बाद पहली बार रामपुर में CM योगी, 72 करोड़ की परियोजनाओं की देंगे सौगात

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज रामपुर के दौरे पर जा रहे है। इस दौरान वह रामपुरवासियों को बड़ी सौगात देने वाले है। दरअसल, मुख्यमंत्री वहां एक जनसभा को संबोधित करने के साथ-साथ गभग 72 करोड़ की परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण करेंगे। 

रामपुर: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज रामपुर के दौरे पर जा रहे है। इस दौरान वह रामपुरवासियों को बड़ी सौगात देने वाले है। दरअसल, मुख्यमंत्री वहां एक जनसभा को संबोधित करने के साथ-साथ गभग 72 करोड़ की परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण करेंगे।

बता दें कि योगी आदित्यनाथ के आगमन पर जिले में कई दिनों से तैयारियां चल रही थी। जून माह में संपन्न लोकसभा के उप चुनाव के बाद सीएम योगी आदित्यनाथ पहली बार रामपुर आ रहे हैं। जारी कार्यक्रम के अनुसार रविवार की सुबह 11.30 मुख्यमंत्री का हेलिकॉप्टर पुलिस लाइन स्थित हेलीपैड पर उतरेगा। सबसे पहले वह पुलिस लाइन में निर्माणाधीन आवासीय भवनों का निरीक्षण करेंगे।  पुलिस लाइन में ही जनप्रतिनिधियों और पार्टी पदाधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। दोपहर लगभग 12.30 बजे वह राजकीय शिशु सदन का निरीक्षण करेंगे और लाभार्थियों से वार्ता करेंगे। इसके बाद दोपहर एक बजे फिजिकल कॉलेज के मैदान में जनसभा को संबोधित करेंगे। इस दौरान वह लगभग 72 करोड़ की परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण करेंगे।

योगी बनते जा रहें लोकप्रिय नेता 
योगी आदित्यनाथ की लोकप्रियता का ग्राफ सोशल मीडिया में तेजी से बढ़ रहा है। अब सोशल मीडिया में सीएम योगी ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी को भी पीछे छोड़ दिया है। सीएम योगी के ट्विटर हैंडल पर 21.5 मिलियन ऑर्गेनिक फॉलोअर्स हैं। इस तरह सीएम योगी के ट्विटर फॉलोअर्स अब राहुल गांधी से ज्यादा हो गए हैं। राहुल के फॉलोअर्स की संख्या है 21.4 मिलियन है।

योगी 50 लोगों को करते हैं फॉलो 
जानकारी के लिए बता दें कि  ट्विटर पर अपने एक्शन को लेकर ट्रेंड करने वाले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ट्विटर पर महज  50 लोगों को फॉलो करते हैं। वहीं राहुल गांधी की बात करें तो वह अपने ट्विटर हैंडल पर 250 से ज्यादा लोगों को फॉलो करते हैं। वायनाड से कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने अप्रैल 2015 और सीएम योगी आदित्यनाथ ने सितंबर 2015 में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर पर मौजूदगी दर्ज कराई थी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button