crime
Trending

उन्नाव में पेट्रोल पम्प पर बदमाशों ने की ढाई लाख रुपये की लूट

उन्नाव। सोहरामऊ थानांतर्गत लखनऊ कानपुर हाइवे स्थित भल्ला पेट्रोल पंप पर नकाबपोश तीन बदमाशों ने असलहों के दम पर सेल्समैन व काउंटर से लाखों रुपए लूट लिए। बदमाश बिना नंबर प्लेट की बाइक से आये थे। घटना की सूचना पर भारी पुलिस बल मौके पर पहुंच गई।

सोहरामऊ थाना अंतर्गत गुरुवार भोर नवाबगंज टोल प्लाजा के तरफ से आये तीन बाइक सवार नकाबपोश बदमाश पेट्रोल पंप पर पहुंचे। जहां सबसे पहले उन्होंने सरवन नाम के सेल्समैन को पीटना शुरू कर दिया। रुपये छीनने के उद्देश्य से पीट रहे बदमाशों का जब सरवन ने विरोध किया तो वहां खड़े एक बदमाश ने दो राउंड फायर की और सरवन का पैसा छीन लिया। सरवन डीजल प्वाइंट पर तैनात था, इससे सबसे ज्यादा रकम उसी के पास थी। उसके बाद बदमाश केबिन में घुसे जहां पेट्रोल प्वाइंट में तैनात संजय जो कि उस समय आराम कर रहा था। असलहा दिखाकर संजय का भी सारा पैसा बदमाशों ने छीन लिया। बदमाशों को देख सीएनजी प्वाइंट पर तैनात रवि ने भागने का प्रयास किया, लेकिन बदमाशों ने फायर कर उसे रोका और उसका भी सारा पैसा छीन लिया। बदमाशों ने कई राउंड फायरिंग करने के साथ लूट की और आसानी से वहां से भाग गए। पंप मालिक के अनुसार बदमाश करीब ढाई लाख रुपए लूट ले गए हैं।

सूचना मिलने पर एएसपी शशि शेखर सिंह ने थाना पुलिस के साथ मौके की जांच की है। पुलिस अधीक्षक भी मौके पर पहुंच कर घटना की जानकारी करते हुये तत्काल घटना के खुलासे के निर्देश दिए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button